सारा तेंदुलकर ने कुछ इस तरह मनाया मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न, देखें Insta story

Sara Tendulkar Instagram story: सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: May 22, 2023, 5:34 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से धूल चटा दी. गुजरात टाइटंस के हाथों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार के बाद मुंबई इंडियंस ने भी प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने मुंबई इंडियंस की इस जीत को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है.

सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट किया, जिसमें मैच के विनिंग मोमेंट हैं. सारा तेंदुलकर का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. माना जा रहा है कि सारा इस समय लंदन में है. लेकिन वह वहां भी आईपीएल के मैचों के मिस नहीं कर रही है और इसका लुत्फ उठा रही है.

सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी

आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर इस बार स्टेडियम में भी कई मैच देखने पहुंची थी. वह अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को सपोर्ट कर रही थी, जिन्होंने इस साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया है. वह इस साल मुंबई इंडियंस के मैच को भी काफी फॉलो कर रही हैं और सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सारा तेंदुलकर के ऑफिशियल पेज के साथ-साथ उनके कई फैन पेज भी सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं. इन फैन पेज से सारा तेंदुलकर कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल होती रहती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.