सरफराज अहमद का भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप- खेल भावना के खिलाफ थी टीम इंडिया, इसकी जरूरत नहीं

पाकिस्तान टीम की अंडर 19 टीम के कोच सरफराज अहमद ने भारतीय अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों पर खेल भावना के विरुद्ध जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे ज्यादा भावुक थे और खिलाड़ियों से उलझ रहे थे.

Published date india.com Published: December 23, 2025 10:21 AM IST
Sarfaraz Ahmed
सरफराज अहमद @ICC (फाइल फोटो)

रविवार को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप अंडर 19 का खिताबी मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 191 रनों के विशाल अंतर से हराकर दूसरी बार यह खिताब जीत लिया. पाकिस्तान ने अपने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की कोचिंग में यह खिताब अपने नाम किया है. टीम की इस जीत के बाद इस पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम के मैच में व्यवहार की आलोचना की है.

पाकिस्तान के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे भारतीय खिलाड़ी

उन्होंने अंडर 19 टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि वे जरूरत से ज्यादा भावुक थे और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे, जिसकी जगह क्रिकेट में कतई नहीं है. भारतीय टीम जब 348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी दोनों टीमों के बीच काफी गर्मागर्मी देखी गई.

म्हात्रे और सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिखाया आईना

जब पाकिस्तानी गेंदबाज अली राजा ने भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट कर दिया तो माहौल काफी गरम हो गया था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी का विकेट मिलने के बाद भी हालात ऐसे ही गर्म हो गए. अली राजा 14 वर्षीय वैभव को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए कोई कॉमेंट कर रहे थे, जिस पर वैभव ने भी उन्हें अपने जूते की नोंक दिखाते हुए कुछ इशारा किया था. सरफराज अहमद ने कुछ सीन पर कन्नी काट ली और भारत के खिलाफ अपना पक्ष रखकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश की है. हालांकि भारतीय टीम को इस मैच में 191 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा.

सरफराज बोले- कई भारतीय टीमों के खिलाफ खेला लेकिन…

इन दिनों पाकिस्तान की अंडर 19 टीम की कोचिंग कर रहे सरफराज ने कहा कि वह अपने करियर में कई भारतीय टीमों के खिलाफ खेले हैं लेकिन इस अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों का व्यवहार उन अलग-अलग टीमों से अलग था, जिनके खिलाफ वह अतीत में खेले हैं.

ज्यादा ही इमोश्नल दिखे भारत के जूनियर खिलाड़ी

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं अतीत में कई भारतीय टीमों के खिलाफ खेल चुका हूं. वह क्रिकेट को क्रिकेट की तरह लेते थे. लेकिन इस जूनियर भारतीय टीम का व्यवहार पूरे फाइनल के दौरान सही नहीं था. ऐसे में मैंने अपने खिलाड़ियों को यही सलाह दी कि वे सही ढंग से पेश आएं और विकेट्स का जश्न वैसे ही मनाएं, जैसे उन्हें सही मायनों में मनाना चाहिए. ऐसा लगता है कि भारतीय खिलाड़ी यहां ज्यादा भावुक हो गए थे.’

भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार ऐसा- क्रिकेट को जिसकी जरूरत नहीं

इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों द्वारा कुछ व्यवहार ऐसे भी थे, जो बिल्कुल अनैतिक थे. क्रिकेट को इनकी जरूरत नहीं. मैंने ऐसे में अपने खिलाड़ियों को कहा कि जश्न मनाएं लेकिन सही ढंग से. भारतीय खिलाड़ी ज्यादा ही भावुक हो रहे थे और उनका व्यवहार क्रिकेट के लिहाज से सही नहीं था. मैंने अपने खिलाड़ियों से यही कहा कि वे पूरी खेल भावना के साथ खेलें और अपनी ताकत पर काम करें और उन्हें अपनी टीम का साथ देने के लिए खेलना है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.