भारतीय टेस्ट टीम से दूर होते जा रहे हैं सरफराज खान, वापसी के लिए नंबर 3 पर करनी होगी बैटिंग

भारतीय टीम की सीनियर चयन समिति सरफराज खान की अनदेखी नहीं कर रही है. उसने उन्हें भारत A टीम में इसलिए नहीं रखा है क्योंकि जिन क्रम पर सरफराज खेलते हैं. वहां भारतीय टीम में फिलहाल जगह खाली नहीं है...

Published date india.com Published: October 22, 2025 12:07 PM IST
Sarfaraz Khan
सरफराज खान @Instagram

भारत के पिछले साल हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से सरफराज खान भारतीय टीम में दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में उन्हें किसी भी मैच में प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था और इसके बाद वह नेशनल टीम से बाहर कर दिए गए. लेकिन भारत A के लिए खेलते दिख रहे थे. वह इंग्लैंड दौरे पर भी इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेले थे, जहां उन्होंने कैंटरवरी में 92 रनों की पारी खेली थी. लेकिन पिछले महीने जब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे क्योंकि तब वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे. सरफराज खान आज (22 अक्टूबर) को अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. लेकिन अपने बर्थडे से एक दिन पहले BCCI ने साउथ अफ्रीका A के खिलाफ भारत A की टीम में उन्हें जगह न देकर कुछ मायूस जरूर कर दिया है.

मंगलवार को जब नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका A के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच के लिए ऋषभ पंत की अगुआई में भारतीय A टीम का चयन किया तो उसमें सरफराज का नाम शामिल नहीं था. सरफराज इससे दुखी होंगे लेकिन अगर अजीत अगरकर और भारतीय टीम प्रबंधन के नजरिए से इस फैसले को देखा जाए तो यह उतना विवादास्पद नहीं लगेगा जितना सोशल मीडिया इसे बना रहा है.

समझा जाता है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत दोनों मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जो आमतौर पर भारतीय टीम में उनका स्थायी स्थान भी है. चयनकर्ताओं के बीच एक विचारधारा यह है कि सरफराज को केवल उसी स्थान पर आजमाया जाना चाहिए जहां भारतीय टीम प्रबंधन अब भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है और फिलहाल बी. साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

सुदर्शन दोनों मैच के लिए भारत A टीम का हिस्सा हैं. वह टीम के उपकप्तान भी हैं और इन मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा, ‘सरफराज को मुंबई टीम प्रबंधन और उनके सबसे सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे से बात करनी चाहिए और हो सके तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए जहां उन्हें नई गेंद खेलनी पड़ सकती है. अगर वह 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहेंगे तो इससे कोई फायदा नहीं होगा. भारत के पास इन स्थानों के लिए और भी ऑलराउंड विकल्प हैं.’

उन्होंने कहा, ‘पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और नितीश रेड्डी… अगर सभी फिट और उपलब्ध रहे तो (वे) ऑलराउंडर होने के कारण मध्यक्रम में जगह बना लेंगे. जब पंत चोटिल होंगे तो ध्रुव जुरेल पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.’ सच कहें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनर की अनुकूल पिच पर सरफराज की लगातार चार फेलियर उनके बाहर होने का कारण बने.

टेस्ट टीम में बल्लेबाजी क्रम में नंबर 1, 2 और 4 अब तय हो चुके हैं और नंबर 5 से 8 ऑलराउंडर (बल्लेबाजों सहित) से संबंधित हैं, ऐसे में एकमात्र स्थान नंबर 3 बचा है और शायद मुंबई के इस साहसी बल्लेबाज को आत्मविश्वास से लबरेज होकर एक नया स्थान आजमाने की जरूरत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

A टीम में सरफराज पर रजत पाटीदार और रुतुराज गायकवाड़ को तरजीह दी गई है. पाटीदार अपने पिछले पांच प्रथम श्रेणी मैच की 8 पारियों में 3 शतक, 1 दोहरा शतक और तीन अर्द्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म में हैं. इसमें दो दलीप, एक ईरानी और पहला रणजी ट्रॉफी मैच शामिल है. उनके स्कोर क्रमशः 125, 66, 77, 101, 13, 66, 10 और नाबाद 205 रन हैं.

गायकवाड़ ने अपने पिछले तीन प्रथम श्रेणी मैच में एक शतक (184), एक शतक के करीब (91) और एक अन्य अर्धशतक लगाया है. बहुत से मामलों में यह हमेशा घरेलू क्रिकेट में बनाए गए बड़े स्कोर के बारे में नहीं होता है बल्कि चयन समिति की इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनके अनुसार कौन बड़े स्तर पर सफलता पाने के लिए अधिक उपयुक्त है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.