Saud Shakeel Added To Pakistan Squad For Asia Cup 2023
एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम में बदलाव, खतरनाक खिलाड़ी की स्क्वॉड में एंट्री
Pakistan Squad For Asia Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से वनडे टीम में वापसी करने वाले शकील ने केवल एक मैच खेला और नौ रन बनाए. पाकिस्तान को एशिया कप में अपना पहला मैच 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेलना है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप 2023 के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अपनी टीम में एक बदलाव किया है. मध्यक्रम बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel) को आगामी एशिया कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है. सऊद शकील के मुख्य टीम में आने से तय्यब ताहिर को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया है.
शकील 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए शुरुआती 17 सदस्यीय पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वे टीम के 18वें सदस्य थे. ताहिर, जो शुरुआत में टीम में थे, ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला। वह एशिया कप के दौरान रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ यात्रा करेंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से वनडे टीम में वापसी करने वाले शकील ने केवल एक मैच खेला और नौ रन बनाए. पाकिस्तान की टीम को एशिया कप 2023 में अपना पहला मैच 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेलना है. टीम 27 अगस्त को मुल्तान पहुंचेगी, जिसमें बाबर आजम, इमाम उल हक और नसीम शाह सोमवार शाम को समूह में शामिल होंगे.
एशिया कप से पहले पाकिस्तान बना नंबर-1
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 59 रन से जीत हासिल कर पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती. बाबर आजम (Babar Azam) की टीम ने पहले मैच में 142 रन से जीत हासिल की थी और दूसरे मैच में उन्हें एक विकेट से रोमांचक जीत मिली थी. कोलंबो में खेले गए तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के दिए 269 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम 209 रन पर ही ढेर हो गई.
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत के साथ पाक टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई. पाकिस्तान टीम ने 2725 अंक हासिल कर ऑस्ट्रेलिया (2714 अंक) को पीछे छोड़ा. भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में तीसरे नबंर पर हैं. जबकि न्यूजीलैंड चौथे और इंग्लैंड पांचवें पायदान पर बनी हुई है. वही 0-3 से सीरीज हार चुकी अफगानिस्तान टॉप-10 लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं.
Add India.com as a Preferred Source
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.