ODI में हेजलवुड को पछाड़ पहली बार नंबर-1 गेंदबाज बने शाहीन अफरीदी

वर्ल्ड कप 2023 के बीच पाकिस्तान का धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़कर नंबर-1 odi गेंदबाज बन गया है.

Published date india.com Updated: November 1, 2023 3:58 PM IST
Pakistan
PIC- PCB

कोलकाता। पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बुधवार को वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए जो उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. अफरीदी ने सात पायदान की छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़ा. बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की जीत में अफरीदी ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये. इसी मैच में उन्होंने 100वां वनडे विकेट भी लिया. उन्होंने 51 मैचों में इस आंकड़े को छुआ और सबसे तेजी से वनडे विकेटों का शतक पूरा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज और पहले तेज गेंदबाज बन गए.

इस वर्ल्ड कप में वह सात मैचों में 16 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. भारत के मोहम्मद सिराज रैंकिंग में तीसरे और स्पिनर कुलदीप यादव सातवें स्थान पर हैं.

बल्लेबाजों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं. भारत के शुभमन गिल दूसरे, रोहित शर्मा पांचवें और विराट कोहली सातवें स्थान पर है. शुभमन गिल ICC रैंकिंग में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनने से बाबर आजम से सिर्फ तीन अंक दूर हैं. हरफनमौलाओं की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं. भारत के हार्दिक पंड्या एक पायदान गिरकर 11वें स्थान पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा 13वें स्थान पर बने हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.