Shaheen Afridi : पाकिस्‍तान को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से बाहर हुआ तेज गेंदबाज

पाकिस्‍तान की टीम को इंग्‍लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की चोट का खामियाजा उठाना पड़ा. वो अपने ओवर तक पूरे नहीं कर पाए थे.

Published date india.com Updated: November 14, 2022 6:32 PM IST
Shaheen Afridi, Shaheen Afridi news, Shaheen Afridi age, Shaheen Afridi updates, Shaheen Afridi wickets, Shaheen Afridi cricketer, Ind vs Pak, India vs Pakistan, ODI World Cup 2023, Cricket News
Shaheen Afridi on Ind-Pak WC match @ Twitter/ ICC

खिताबी मैच के बीच में चोटिल हुए पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम के स्‍टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को लेकर सोमवार को एक बड़ी खबर आई. पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मानें तो अगले छह सात महीने तक अफरीदी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. पीसीबी के मेडिकल बोर्ड के चीफ डॉक्‍टर सोहेल सलीम ने इसकी पुष्टि की.

पाकिस्‍तानी अखबार डाउन न्‍यूज से बातचीत के दौरान पीसीबी मेडिकल बोर्ड के अध्‍यक्ष ने कहा, “अगर इस चोट का नतीजा शाहीन को कई अन्‍य चोट के रूप में सामने नहीं आता है तो वो अगले तीन से चार महीने में खेलने लगेगा. अगर पीसीबी का मेडिकल बोर्ड इसे सर्जरी के माध्‍यम से ठीक करने का प्रयास करेगा तो वो छह से सात महीने के लिए बाहर हो रहे हैं. जांच की जानी चाहिए कि क्‍या पीसीबी के मेडिकल पैनल ने गलत अप्रोच के साथ शाहीन की चोट पर काम किया.”

लंबे समय से शाहीन अफरीदी चोट से जूझ रहे हैं. वो यूएई में खेले गए एशिया कप 2022 का हिस्‍सा भी नहीं बन पाए थे. वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले उनकी पाकिस्‍तान की टीम में एंट्री हुई. बताया गया कि शाहीन 60 से 70 प्रतिशत तक फिट हैं. शुरुआती मैचों के दौरान वो बेअसर भी साबित हुए. हालांकि धीरे-धीरे उन्‍होंने लय पकड़ ली.

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 विश्‍व कप के फाइनल में 138 रन के लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. डाइव लगाकर कैच पकड़ते वक्‍त उन्‍हें यह चोट लगी. बाद में 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए शाहीन केवल एक गेंद ही फेंक पाए थे. इफ्तिखार अहमद ने उनका यह ओवर पूरा किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.