
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम और मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने लीग में एक नया इतिहास रच दिया. शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल की आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को 1 रन से हराकर लगातार दूसरी बार पीएसएल का खिताब जीत लिया. इस तरह लाहौर की टीम पीएसएल में पहली ऐसी टीम बन गई है जो अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रही.
विजेता टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने केवल 15 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 44 रन का नाबाद और तूफानी पारी खेली. उनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने 65, फखर जमान ने 39 और मिराज बेग ने 30 रनों की पारी खेली. इन बल्लेबाजों के दम पर लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 का स्कोर बनाया.
कप्तान शाहीन शाह अफरीदी बने जीत के हीरो
लाहौर की इस जीत में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी का अहम योगदान रहा. उन्होंने पहले केवल 15 गेंदों पर नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली और फिर 51 रन देकर चार विकेट लिए. लाहौर के 201 रन के लक्ष्य के जवाब में मुल्तान सुल्तांस 8 विकेट पर 199 रन तक ही पहुंच पाया. मुल्तान की तरफ से रिली रॉसौ ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. अफरीदी के 4 विकेटों के अलावा राशिद खान ने दो और डेविड वीजा ने एक विकेट चटकाए.
अंतिम ओवर में 13 रन नहीं बना सकी मुल्तान सुल्तांस
मुल्तान सुल्तांस की टीम को फाइनल के अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन जमान खान ने केवल 11 रन खर्चे और लाहौर कलंदर्स को 1 रन से जीत दिला दी. शाहीन शाह अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच और एहसानउल्लाह को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए चुना गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.