
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है. और अब सबकी निगाह 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan, Asia Cup 2025) के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में रविवार को यह मुकाबला खेला जाएगा. और उस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. अफरीदी पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने बदजुबानी की है.
ऐसा लगता है कि अफरीदी वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीजैंड्स (World Champions of Legends) में भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के दर्द को भुला नहीं सके हैं. और रह-रहकर उसके बारे में बात कर रहे हैं. अफरीदी ने शिखर धवन और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों पर उस मैच के बॉयकॉट करने को लेकर निशाना साधा है.
इससे साल की शुरुआत में युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी लीजैंड्स के खिलाफ WCL के मैचों का बहिष्कार कर दिया था. भारत को मैच खेलना था लेकिन आखिरी मिनट पर आयोजकों ने मैच रद्द कर दिया था. सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखते हुए यह फैसला किया गया था. कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ी जैसे शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और सुरेश रैना आदि इस मैच से हट गए थे. इसी के बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया था.
सोशल मीडिया पर अपने बयान में धवन ने साफ कर दिया था कि उन्होंने आयोजकों को पहले ही साफ बता दिया था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे.
इसके बाद अफरीदी ने नाम लिए बिना धवन पर निशाना साधते हुए उन्हें एक खराब अंडा कहा था. उन्होंने कहा था कि उसी वजह से सब चीजें खराब हुईं. अब एशिया कप के मुकाबले से पहले भी अफरीदी ने इस तरह की बात की है.
उन्होंने समां टीवी के साथ बातचीत में कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है क्रिकेट चलत रहना चाहिए. इसने दो देशों के बीच रिश्ते को हमेशा बेहतर किया है. इंग्लैंड में लोगों ने WCL का मैच देखने के लिए टिकट लिए थे. और खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी की थी. फिर वे नहीं खेले. यह क्या सोच थी? मैं इसे समझ नहीं सकता.‘
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं नाम लूंगा न इस वक्त तो वे बेचारे फंस जाएंगे. जिस खिलाड़ी को मैंने खराब अंडा कहा था, उसके कप्तान ने भी उसे कहा था, ‘अगर तुम नहीं खेलना चाहते हो तो मत खेलो. बस सोशल मीडिया पर ट्वीट मत करो.‘ लेकिन कुछ खिलाड़ी छुपे मकसद के साथ आते हैं. इसी वजह से वह एक खराब अंडा है.‘
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान यहीं नहीं रुके और उन्होंने यह अजीब सा आरोप लगाया कि कुछ खिलाड़ी अब भी खुद को हिंदुस्तानी साबित करने में लगे हैं.
उन्होंने कहा, ‘यहां कई समस्याएं हैं. घरों तक पहुंच जाते हैं, घर जलाने की धमकियां देते हैं उन प्लेयर्स को. कुछ ऐसे हैं जो वहां साबित कर रहे हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं. बेचारे जबसे पैदा हुए हैं साबित कर रहे हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं. और अब वे एशिया कप में कॉमेंट्री कर रहे हैं.‘
यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने भारत के खिलाफ ऐसी ऊल-जलूल बातें की हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने भारतीय सेना पर भी सवाल उठाए ते. और शिखर धवन के साथ एक्स पर उनकी बहस भी हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.