VIDEO: एशिया कप 2023 से पहले शाहिद अफरीदी ने सलमान खान के भाई से की मुलाकात, जानिए क्या बातचीत हुई

Shahid Afridi Meets Sohail Khan: शाहिद अपने घर की रवाना हो रहे थे और तभी हवाई अड्डे पर उनकी मुलाकात सोहेल खान से हुई. मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गज हंस हंस कर एक-दूसरे से बातें करते हुए नजर आए.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 29, 2023, 1:30 PM IST

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो की खास बात यह है कि इसमें वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की यह मुलाकात एक हवाई अड्डे पर हुई.

पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस समय यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10 League) में खेल रहे हैं जहां वह न्यूयॉर्क वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में उनकी फ्रेंचाइजी को फाइनल में टेक्सास चार्जर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा.

एशिया कप 2023 से पहले इस PAK बॉलर को मिली खास सलाह, जानिए वहाब रियाज ने क्या गुरुमंत्र दिया

टूर्नामेंट खत्म करने के बाद, शाहिद अपने घर की रवाना हो रहे थे और तभी हवाई अड्डे पर उनकी मुलाकात सोहेल खान से हुई. मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गज हंस हंस कर एक-दूसरे से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. शाहिद अफरीदी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है.

अफरीदी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ” मैं पिछले 40 दिनों से GT20canada के लिए कनाडा और USMastersT10 के लिए अमेरिका तथा safridifoundation के लिए कई चैरिटी कार्यक्रमों के बीच बाहर हूं. इस दौरान मुझे पाकिस्तान की याद आती है. एक बात पक्की है कि खेल और क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी लोगों को एकजुट नहीं करता है. लव दिस गेम.”

ODI World Cup 2023 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा का हो सकता आखिरी वर्ल्ड कप

कुछ दिन पहले ही सुनील शेट्टी से भी मिले थे अफरीदी

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 10 दिन पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी से भी एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी. मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो दुबई एयरपोर्ट की थी. मुलाकात के दौरान अफरीदी की बेटियां भी उनके साथ मौजूद थीं. सुनील शेट्टी ने इस दौरान PSL फ्रेंचाइजी लाहौर कलैंडर्स के मालिक समीन राणा से भी मुलाकात की थी.

एशिया कप की ‘जंग’ में विराट कोहली की टॉप-5 यादगार पारी

शाहिद अफरीदी अब एशिया कप 2023 में पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल (PAK vs NEP) के बीच 30 अगस्त को मुल्तान में खेला जाना है. पाकिस्तान की टीम इसके बाद दो सितंबर को कैंडी में भारत (PAK vs IND) के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.