दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी खेलेगा विदाई मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शाकिब अल हसन को जगह दी गई. इसी मैच के साथ शाकिब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

Published date india.com Published: October 16, 2024 9:09 PM IST
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी खेलेगा विदाई मैच

आलराउंडर शाकिब अल हसन घरेलू दर्शकों के सामने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं और उन्हें सोमवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले मैच के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है. भारत के खिलाफ कानपुर में दूसरे और अंतिम टेस्ट से पहले शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपना अंतिम टेस्ट खेलने की इच्छा व्यक्त की थी.

बशर्ते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे. शाकिब पर एक छात्र की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. लेकिन बांग्लादेश का यह अनुभवी खिलाड़ी घटना के समय कनाडा में एक टी20 लीग में हिस्सा ले रहा था.

बीसीबी के नये अध्यक्ष फारूख अहमद ने शाकिब के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि बोर्ड कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं है और वह उन्हें किसी तरह की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता.बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने कहा कि शाकिब को सुरक्षा तभी दी जाएगी.

जब उनका राजनीतिक रुख स्पष्ट हो जाएगा. शाकिब ने बांग्लादेश में नागरिक अशांति के दौरान अपनी चुप्पी के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी. जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया था.

शाकिब ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि सबसे पहले मैं उन सभी छात्रों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं. जिन्होंने बलिदान दिया, भेदभाव विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया और लोगों के विद्रोह के दौरान शहीद या घायल हुए.

उन्होंने कहा कि कोई भी बलिदान किसी प्रियजन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है. कोई भी चीज किसी बच्चे या भाई को खोने के नुकसान को नहीं भर सकती है. आप में से जो लोग इस दौरान मेरी चुप्पी से आहत हुए हैं. मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और ईमानदारी से माफी मांगता हूं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम :

नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, तास्किन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.