ICC ODI ranking: शाकिब अल हसन की 5 साल से चली आ रही बादशाहत खत्म, अफगानिस्तान का यह स्टार बना नंबर-1 खिलाड़ी

ICC Men's ODI All Rounder Rankings 2024: अल हसन ने 7 मई 2019 को वनडे में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बनने का गौरव हासिल किया था. वह 1739 दिनों तक इस पायदान पर काबिज रहे. अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं.

Published date india.com Updated: February 14, 2024 3:38 PM IST
Shakib Al Hasan after losing the match against Pakistan
4) बांग्लादेश | मैच- 9 , जीते - 2, हारे - 7, नेट रन रेट: -1.087

ICC ODI All Rounder Ranking 2024: बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने आईसीसी की लेटेस्ट वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग (ICC Men’s ODI Allrounder Rankings) में अपना नंबर-1 का स्थान गंवा दिया है. इसके साथ ही शाकिब अल हसन की वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पिछले 5 साल से चली आ रही बादशाहत भी खत्म हो गई है. अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले नबी को आईसीसी वनडे रैंकिंग में ऑलराउंडर की लिस्ट में काफी फायदा हुआ है. उन्होंने पहले वनडे में 136 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी चटकाए थे. शाकिब ने 7 मई 2019 को वनडे में वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर बनने का गौरव हासिल किया था. वह 1739 दिनों तक इस पायदान पर काबिज रहे. लेकिन अब नबी ने उनसे यह स्थान हासिल कर लिया है.

नबी गेंदबाजी रैंकिंग में भी एक स्थान के सुधार के साथ सातनें स्थान पर पहुंच गए हैं.

39 साल के नबी इसके साथ ही अब आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 38 साल 8 महीने की उम्र में जून 2015 में पहले स्थान पर पहुंचे थे.

नबी के अब कुल 314 रेटिंग अंक हो गए हैं, जोकि शाकिब अल हसन से चार अंक ज्यादा है. ऑलराउंडरों की रैंकिंग में इसके अलावा शीर्ष 10 स्थानों में और कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.