भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्रिकेट विश्व कप 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल(CAB) उनको सम्मानित किया है. सम्मानित होने पर शमी ने कहा कि वह एक बार फिर बंगाल की ओर से खेलने का इरादा रखते हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं.
आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी
शमी ने कहा कि मैं अगले सीजन में जरूर बंगाल के लिए खेलना चाहता हूं. मैं रणजी में बंगाल के लिए दो से तीन मैच खेलने की उम्मीद कर रहा हूं. इससे मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने में मदद मिलेगी. मैं नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग कर रहा हूं और जब मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा, तो खेलना चाहूंगा.
उन्होंने आगे कहा कि मैं बंगाल का जितना धन्यवाद करूं, उतना कम है. मेरा जन्म यूपी के एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां अधिक मौके नहीं थे. इसलिए मैं अक्सर कहता हूं कि मैं यूपी में पैदा हुआ, लेकिन बंगाल ने मुझे बनाया. यह 22 साल की यात्रा है और मैं बंगाल का तहे दिल से आभारी हूं कि उसने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया.
बंगाल ने जो प्यार और समर्थन दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता. मैं चाहता हूं कि महिला क्रिकेट भी आगे बढ़े. लोग भेदभाव न करें और अगर हमारे परिवार भी उन्हें समर्थन दें, तो मुझे बहुत खुशी होगी.
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
इसके साथ ही शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी अपनी राय रखी, जो दिसंबर में शुरू होने वाली है. शमी ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत इस सीरीज को जीतने का प्रबल दावेदार है. पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में हमने कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में एक युवा टीम के साथ खेला था. फिर भी साबित किया कि हम सबसे बेहतर हैं. मुझे लगता है कि अगली सीरीज कड़ी होगी, लेकिन भारत जरूर जीतेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.