पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के नए सीजन से पहले क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, क्वेटा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. इससे पहले टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मोईन खान के कंधो पर थी. मोईन को अब टीम डायरेक्टर बना दिया गया है. वॉटसन का क्वेटा ग्लेडिएटर्स से पुराना नाता रहा है. वह 2018 से 2020 तक बतौर खिलाड़ी क्वेटा से खेल चुके हैं. इस दौरान वह 2019 में खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. इस सीजन उन्हें शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था.
ANNOUNCEMENT
The Quetta Gladiators owner and the team management has decided to appoint Former Australian all-rounder and Gladiators’ best run-getter in the PSL, @ShaneRWatson33 as head coach of the team.… pic.twitter.com/Ig7SEWQWTZ
— Quetta Gladiators (@TeamQuetta) December 6, 2023
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद शेन वॉटसन कोच के रुप में अपनी नई पारी का आगाज कर चुके हैं. इससे पहले IPL में वह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में वॉटसन का कोचिंग अनुभव पिछले 4 सीजन से प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाने वाली क्वेटा की टीम में नई जान फूंक सकता है.
वॉटसन का ऑस्ट्रेलिया के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में शानदार करियर रहा है. वह 2007 और 2015 में वर्ल्ड कप जीतने वाली कंगारू टीम के अहम सदस्य थे. 42 वर्षीय ने साल 2020 में सभी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इस साल की शुरुआत में, उन्हें मेजर लीग क्रिकेट फ्रेंचाइजी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.
क्वेटा टीम के मालिक नदीम ओमर ने शेन वॉटसन के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है. नदीम ने कहा, “शेन वॉटसन रिटायरमेंट लेने से पहले PSL के शुरुआती सीजन के दौरान क्वेटा ग्लेडिएटर्स के अभिन्न हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में उनसे अच्छा दावेदार कोच के लिए कोई और हो ही नहीं सकता था. हमें उम्मीद है कि उनके आने से टीम का पुराना समय वापस आएगा. मैं उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.