शेन वॉटसन ने बताया- विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बना रहना क्यों होगा मुश्किल

India vs Australia: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव खिलाड़ी हैं. लेकिन इन दिनों वनडे फॉर्मेट में ज्यादा क्रिकेट खेला नहीं जाता इसलिए यहां मौका आने पर शानदार प्रदर्शन करने की चुनौती हमेशा बनी रहेगी.

Published date india.com Updated: October 16, 2025 6:17 PM IST
Virat Kohli Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा @X

Shane Watson on Virat kohli and Rohit Sharma: भारत के दो चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ी हैं. उन्होंने बारी-बारी पहले टी20I और फिर टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. अब दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 तक इस इकलौते फॉर्मेट में एक्टिव बने रहने की योजना बना रहे हैं. लेकिन तब इस फॉर्मेट में उनके एक्टिव रहने दुनिया भर के पूर्व खिलाड़ियों को शंका है. 2027 वर्ल्ड कप तक विराट करीब 39 के तो रोहित करीब 40 साल के होंगे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी इन दोनों के लिए इसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं.

वॉटसन ने जियो हॉटस्टार से कहा, ‘विराट और रोहित के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलना एक चैलेंज होगा. यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए उन्हें कुछ समायोजन करने होंगे.’ हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों ही चैम्पियन खिलाड़ी है और उनकी संभवानाओं को कभी खारिज भी नहीं किया जा सकता है.

इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘लेकिन विराट और रोहित चैंपियन खिलाड़ी हैं और उनकी संभावना को कभी खारिज नहीं किया जा सकता. उन्हें लय हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन एक बार इसे हासिल करने के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं.’

इन दोनों बल्लेबाजों के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा समय तक एक्टिव रहने को लेकर आशंकाएं इसलिए हैं क्योंकि आधुनिक दौर में टी20 क्रिकेट का बोलबाला है, जबकि भारत टेस्ट क्रिकेट भी खूब खेलता है, जिससे वनडे फॉर्मेट के लिए बहुत कम जगह बचती है. टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने वाले रोहित और कोहली फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली एक दिवसीय सीरीज में खेलेंगे.

किसी खिलाड़ी के लिए एक फॉर्मेट के क्रिकेटर के रूप में अपनी लय को बरकरार रखना मुश्किल होता है. इसका एक उदाहरण भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जो एकदिवसीय टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की निगाहें रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.