By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Shardul Thakurs Worst Bowling Record In T20 No Buyer Found In Ipl Mega Auction
शार्दुल ठाकुर के नाम दर्ज हुआ टी20 का सबसे खराब गेंदबाजी रिकॉर्ड, मेगा ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीददार
भारत के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो टी20 प्रारुप में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारत के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को कोई खरीददार नहीं मिला. पिछले काफी समय से शार्दुल भारतीय टीम से बाहर चल रहे है. वही मैदान पर वापसी के बाद शार्दुल का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. वही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के खिलाफ शार्दुल ने टी20 इतिहास का सबसे खराब गेंदबाजी रिकॉर्ड बना लिया.
इंडियन प्रीमियर लीग यानि (आईपीएल) के मेगा ऑक्शन में अनदेखी किये जाने के बाद ठाकुर ने चार ओवर में 69 रन लुटाये. जिसके बाद उन्होंने सभी आईपीएल टीमों के फैसले को सही साबित कर दिया. शार्दुल ने पहले संजू सैमसन (04) का विकेट झटका . लेकिन उसके बाद फिर उनकी गेंदों पर छह छक्के और पांच चौके लगे.
Kerala batters smashed Shardul Thakur for 69 runs in his spell, equaling Ramesh Rahul in the unwanted list for the joint-most runs conceded in Syed Mushtaq Ali Trophy history 🤯👀#ShardulThakur #Mumbai #SMAT #Sportskeeda pic.twitter.com/oJAQT6JxUH
— Sportskeeda (@Sportskeeda) November 29, 2024
इस मैच को याद नही रखना चाहेंगे शार्दुल
भारत के गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इस मैच को याद नहीं रखना चाहेंगे. शार्दुल ने अपने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 69 रन खर्च किए. जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे. शार्दुल की कुटाई सलमान और रोहित की जोड़ी ने की है. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड की रमेश राहुल के साथ बराबरी कर ली है.
अजिक्य रहाणे की पारी भी नहीं आई काम
केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान नजीर और रोहन कुन्नुम्मल (48 गेंद में 87 रन, सात छक्के) के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 13.2 ओवर में 140 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम रहाणे की पारी के बावजूद नौ विकेट पर सिर्फ 191 रन ही बना सकी.
ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 13 गेंद में 23 रन बनाकर अच्छी शुरूआत मगर वो बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे. वही कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी शुरूआत के बावजूद 18 गेंद में केवल 32 रन ही बना सके.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें