
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाला चौथा टी20I मैच घने कोहरे के चलते रद्द हो गया. इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और ऐसे में यहां के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का छाना आम बात है. लेकिन इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के 3-3 मैचों का आयोजन न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और लखनऊ में आयोजित करने का फैसला किया. न्यू चंड़ीगढ़ और धर्मशाला के मैच तो संपन्न हो गए लेकिन लखनऊ का मैच टॉस के बगैर ही रद्द करार दिया गया.
BCCI के इस फैसले पर कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ राजनेता शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस मैच के रद्द करार देने से पहले ही यह बता दिया था कि घने कोहरे और प्रदूषण के हालात के बीच इस मैच का आयोजन संभव नहीं है और बोर्ड को यह ध्यान देना चाहिए कि इन दिनों ये मैच उत्तर भारत के शहरों में आयोजित करने के बजाए दक्षिण भारत में या उनके अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में आयोजित करे.
Cricket fans have been waiting in vain for the #INDVSSAODI to start in Lucknow. But thanks to dense smog, pervasive in most north Indian cities, and an AQI of 411, visibility is too poor to permit a game of cricket. They should’ve scheduled the game in Thiruvananthapuram, where…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 17, 2025
थरूर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट फैंस लखनऊ में #INDVSSAODI मैच शुरू होने का बेकार में इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन घने कोहरे को धन्यवाद, जो इन दिनों उत्तर भारतीय शहरों में फैला रहता है और यहां 411 (लखनऊ में आज का AQI) AQI की वजह से दृश्यता इतनी खराब है कि यह क्रिकेट मैच नहीं हो सकता. उन्हें यह मैच तिरुवनंतपुरम में शेड्यूल करना चाहिए था, जहां का AQI इस वक्त लगभग 68 है.
बीते कुछ साल में या पिछले एक दो दशक में उत्तर भारत में ठंक के दिनों में घने कोहरे के अलावा प्रदूषण की चादर भी बड़ी गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा है. खराब AQI के चलते यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी समस्याएं होती हैं और उन्हें गले, आंखें और श्वास संबंधी समस्याओं के खतरे से दो-चार होना पड़ता है. शशि थरूर अपने इस एक्स पोस्ट से इन दोनों ही चीजों पर निशाना साध रहे हैं कि खराब AQI के बीच विदेशी टीमों को ले जाने की बजाए केरल या दूसरे दक्षिण भारतीय राज्यों में खिलाना चाहिए, जहां न तो कोहरा समस्या बनेगा और न ही प्रदूषण.
बता दें शशि थरूर राजनेता होने के साथ-साथ क्रिकेट के बहुत प्रशंसकों में से भी एक हैं. वह भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखते हैं. वह भारतीय टीम में संजू सैमसन के भी बहुत बड़े फैन हैं, जो केरल से ही आते हैं और शशि थरूर समय-समय पर संजू के सपॉर्ट में भी अपनी राय रखते रहे हैं. खासतौर से जब संजू को भारतीय टीम से इग्नोर किया गया है, तब तब उन्होंने खुलकर अपनी आवाज उठाई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.