'अजीब सी बेताबी है तेरे बिन…', तलाक के बाद इमोशनल हुए Shikhar Dhawan, बेटे से बात करके पिघला 'गब्बर' का दिल

Shikhar Dhawan gets emotional: धवन ने मंगलवार को अपने बेटे जोरावर (Zoravar) के साथ वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए.

Published date india.com Updated: October 17, 2023 9:48 PM IST
'अजीब सी बेताबी है तेरे बिन…', तलाक के बाद इमोशनल हुए Shikhar Dhawan, बेटे से बात करके पिघला 'गब्बर' का दिल
Shikhar Dhawan With Zoravar

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का हाल में पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ तलाक मंजूर हुआ है. कोर्ट ने दोनों के बीच तलाक को मंजूरी दे दी है. शिखर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. लेकिन निजी जीवन में भी वे मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे हैं. इस बीच, धवन ने मंगलवार को अपने बेटे जोरावर (Zoravar) के साथ वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए.

कोर्ट ने हाल में अपने फैसले में कहा था कि धवन बेटे के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया में रह सकते हैं और साथ वे अपने बेटे से वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं. लेकिन मंगलवार को जब धवन ने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की तो वे काफी इमोशनल हो गए.

टीम इंडिया में गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. इसमें एक तरफ उनका बेटा जोरावर दिख रहा है तो दूसरी तरफ धवन मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए गुलजार की लाइनें लिखी, एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन…रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता.”

धवन के इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं. आपको बता दें कि हाल में दिल्ली के पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट ने धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक पर अपनी मुहर लगा दी थी. तलाक को मंजूरी देते हुए कोर्ट ने माना कि पत्नी ने मानसिक क्रूरता की है.

आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं. शिखर और आयशा की शादी साल 2012 में हुई थी. आयशा उम्र में धवन से 10 साल बड़ी हैं. वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहती है. आयशा के पास भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों की नागरिकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.