Shikhar Dhawan Got Emotional On Son Zoravar Feels If Zoravar Would Have Been In Wcl With Him
अपने बेटे की याद में फिर भावुक हुए Shikhar Dhawan, जोरावर की याद में फैन्स को बताया हाल-ए-दिल
Shikhar Dhawan Son Zorawar: हाल ही में टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन इंग्लैंड में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में खेलने उतरे थे. यहां दोस्तों के बच्चों को साथ देखकर उनके मन में भी यही ख्याल था...
Shikhar Dhawan Son Zorawar: भारतीय टीम के पू्र्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की पहली शादी टूटे करीब 2 साल हो गए हैं. उम्र में उनसे 10 साल बढ़ी उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से उन्होंने 2023 में तलाक ले लिया था. इसके बाद आयशा अपने घर ऑस्ट्रेलिया लौट गईं, जिसके बाद से धवन अपने इकलौते बेटे जोरावर से मिल नहीं पा रहे हैं. जब भी धवन को बेटे की याद आती है तो वह सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा करते हैं. एक बार फिर गुरुवार को उन्होंने ऐसा ही किया.
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा मैसेज
धवन ने कहा कि जब मैं इस बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) खेल रहा था तो अपने दोस्तों के बच्चे वहां देखकर मेरा भी मन हुआ अगर जोरावर भी यहां साथ होता तो कितना अच्छा होता.
आयशा मुखर्जी ने शिखर धवन से खुद को पूरी तरह कर लिया अलग
आयशा मुखर्जी ने धवन से अलग होते ही उनसे पूरी तरह खुद को अलग कर लिया है. इतना ही नहीं लाख चाहतों के बाद भी उन्होंने अपने बेटे जोरावर से उन्हें कभी दोबारा मिलने का मौका नहीं दिया है. धवन ने समय-समय पर बताया है कि वह अपने बेटे को बहुत याद करते हैं और उन्होंने उससे कई बार मिलने की कोशिश भी की है. लेकिन कामयाबी नहीं मिली.
धवन ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग शेयर की पुरानी तस्वीर
शिखर धवन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर गुरुवार को अपने बेटे के साथ मौज-मस्ती करते हुए एक पुरानी तस्वीर को पोस्ट किया. इस पोस्ट में उनका बेटा जोरावर एक बॉक्स में बैठा हुआ मस्ती से चिल्लाता हुआ दिख रहा है, जिसे शिखर ने अपनी बाजुओं में पकड़ा हुआ है.
तस्वीर शेयर कर लिखी, दिल की बात
इस तस्वीर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘WCL में जब दोस्तों को अपने बच्चों के साथ खेलते देखा… बस एक ख्याल आया, काश जोरा (जोरावर) भी यहां होता. कितना अलग आनंद होता. बाद में, मुझे उसके बचपन की कुछ तस्वीरें मिलीं… और अचानक, वो सारी यादें ताजा हो गईं. कुछ पल वाकई दिल के सबसे करीब होते हैं.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने लाल रंग के दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है, जो जोरावर के प्रति अपना प्यार जताने का प्रतीक है.
Add India.com as a Preferred Source
पोडकास्ट इंटरव्यू में भी जोरावर को धवन ने दिया था खास मैसेज
बता दें इससे पहले मई में जब शिखर धवन रणवीर इलाहबादिया के पोडकास्ट शो में इंटव्यू देने आए थे, तब भी उन्होंने अपनी पहली शादी और बेटे के बारे में बात की थी. तब धवन ने जोरावर को इस इंटरव्यू के माध्यम से खास संदेश भी दिया था. तब उन्होंने कहा था, ’20 साल बाद जोरावर भी 31-32 साल का हो जाएगा. जोरावर को यहीं बोलूंगा कि जिंदगी में खुश रहना चाहिए. जो भी कर खुश रह… खुश रहने के जो तौर तरीके हैं वो हैं कि अपने अंदर झांको. कामियों को देखो. क्या ताकत है और उनको बेहतर… बस यहीं कहना है, खुश ही रहना है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.