क्या शिखर धवन के लिए बंद हो गए हैं वापसी के रास्ते, एशिया कप और ICC टूर्नामेंट में शानदार है रिकॉर्ड

आईसीसी टूर्नामेंटस में उन्होंने 29 मैचों में 54.23 के औसत से 1410 रन बनाए हैं, वहीं एशिया कप में उन्होंने 9 मैचों में 59.33 के औसत से 534 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल है

Published date india.com Updated: August 21, 2023 3:53 PM IST
Shikhar dhawan
(Photo credit-Shikhar dhawan Twitter page)

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़े टूर्नमेंट में कमाल के खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारतीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता लगभग बंद हो गए हैं. सोमवार, 21 अगस्त को भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इसमें केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है. टीम में कुलदीप यादव एकमात्र कलाई के स्पिनर हैं.

ओपनिंग में हमारे पास जगह नहीं: अगरकर

चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिखऱ धवन के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने खुलकर इस पर बात की. अगरकर ने कहा, ‘रोहित बहुत अच्छे ओपनर हैं. देखिए, धवन ने काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. वह अपना आखिरी मैच दिसंबर में खेला था. उसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है. वह भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन फिलहाल हमारे पास ओपनिंग में जगह नहीं है.’

भारत ने एशिया कप के लिए जो 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है उसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में धवन के लिए जगह बना पाना मुश्किल हो गया. अगरकर ने कहा, ‘हमारे पास अभी तीन-तीन सलामी बल्लेबाज हैं. धवन एक शानदार बल्लेबाज हैं. लेकिन आज के वक्त में हमारे पास सलामी बल्लेबाजी में जगह नहीं है.’

शिखर धवन का शानदार है रिकॉर्ड

शिखर धवन ने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए हैं. उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं आईसीसी टूर्नमेंटस में उन्होंने 29 मैचों में 54.23 के औसत से 1410 रन बनाए हैं. जो उनके करियर औसत (44.11) से काफी ज्यादा है. वहीं एशिया कप में तो गब्बर का हल्ला बहुत ही ज्यादा है. उन्होंने 9 मैचों में 59.33 के औसत से 534 रन बनाए हैं. उन्होंने दो शतक लगाए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जजडे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा
बैकअप- संजू सैमसन

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.