IND vs NZ: शिखर धवन ने बताया- संजू सैमसन को दूसरे वनडे में क्यों नहीं मिला मौका?

Sanju Samson: सैमसन को तीन मैचों की T20I सीरीज के दौरान भी एक भी मैचों में नहीं खिलाया गया था.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: November 27, 2022, 2:21 PM IST

2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले वनडे में शानदार पारी खेलने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया. कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण के इस फैसले से फैंस काफी नाराज दिखे. सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. कप्तान धवन ने अब सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की वजह बताई है.

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. तेज बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह से लगभग चार घंटे के विलंब के बाद खेल 50 से घटाकर 29 ओवर का कर दिया गया था लेकिन वो भी पूरे नहीं किए जा सके.

मैच में बारिश ने पहली बार खलल तब डाला था जब टीम इंडिया 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना चुकी थी. उसके बाद भारत के 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बनाने के बाद बारिश एक बार फिर शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा जो फिर शुरू ही नहीं हो पाया.

धवन ने मैच के बाद कहा, ” हम चाहते थे कि छठा गेंदबाज अंदर आए और इसलिए संजू सैमसन को मौक नहीं मिला और दीपक हुड्डा की एंट्री हुई. चाहर को इसलिए चुना गया क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से स्विंग करा सकते हैं. हमारे कुछ खिलाड़ी अभी आराम कर रहे हैं लेकिन अभी भी यह टीम काफी मजबूत है. यह हमारी टीम की गहराई को दर्शाता है. एक टीम के रूप में हम अपनी प्रक्रियाओं को ठीक करना चाहते हैं और अब हम क्राइस्टचर्च में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. उम्मीद है कि हम वहां जीत सकते हैं.”

सैमसन को तीन मैचों की T20I सीरीज के दौरान भी एक भी मैचों में नहीं खिलाया गया था. लेकिन ऑकलैंड वनडे के लिए सैमसन को चुना गया जहां उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 96 रन की साझेदारी करते हुए 38 गेंदों में 36 रन बनाए. भारत अगर अपनी रणनीतियों पर कायम रहता है तो फिर सैमसन को तीसरे वनडे में भी मुश्किल ही मौका मिलेगा.

धवन ने बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बारे में बात करते हुए कहा, ” यह हमारे कंट्रोल में नहीं है. आपको बस इंतजार करना होगा. हम खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, इसमें कोई मदद नहीं कर सकता. अब तीसरे मुकाबले का इंतजार है. मैं सतह से काफी हैरान था. मुझे लगा कि यह काफी हद तक सीम करेगा, लेकिन यह पिछले मैच जितना नहीं था. बल्लेबाजी करना अच्छा था और शुभमन को इस तरह से प्रदर्शन करते देखना काफी उत्साहजनक था.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.