हार के बाद इस गेंदबाज पर भड़के शिखर धवन, कहा- उनसे बहुत उम्मीदें थी, लेकिन...

Shikhar Dhawan: 214 रन का स्कोर बनाने के बाद पंजाब को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से काफी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने 3.5 ओवर में 66 रन लुटा दिए और उन्हें केवल एक ही सफलता मिली.

Published date india.com Published: May 4, 2023 7:00 AM IST
हार के बाद इस गेंदबाज पर भड़के शिखर धवन, कहा- उनसे बहुत उम्मीदें थी, लेकिन...
Shikhar Dhawan

पंजाब किंग्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 46वें मैच में आज यानी के बुधवार को 214 रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस (MI vs PBKS) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 214 रन का स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके और मुंबई की टीम ने सात गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया.

कप्तान धवन ने इस हार के लिए गेंदबाजों को दोषी ठहराया. उन्होंने मैच के बाद कहा, ” हमने काफी अच्छी शुरुआत की और सोचा कि यह एक अच्छा टोटल है. लेकिन दुर्भाग्य से हम इसका बचाव नहीं कर सके. ऋषि ने शुरुआत में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्याद सपोर्ट नहीं मिला. सूर्या ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. बीच के ओवरों में हमें और टाइट होना चाहिए था.”

214 रन का स्कोर बनाने के बाद पंजाब को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से काफी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने 3.5 ओवर में 66 रन लुटा दिए और उन्हें केवल एक ही सफलता मिली. उनके अलावा सैम कुरेन ने भी तीन ओवर में 41 रन खर्च कर डाले.

शिखर ने आगे कहा, ” यह एक अच्छा विकेट था और गति में बदलाव काफी काम करेगा और मुझे लगता है कि नाथन (एलिस) ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और अन्य गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. स्पिनरों को वापस लाने के बारे में सोचा था लेकिन ओस थी इसलिए बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था. मैंने अपने मुख्य गेंदबाजों का समर्थन किया और उनसे उम्मीद थी कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से वे ऐसा नहीं कर सके.”

पांच बार की चैंपियन के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली. किशन ने 41 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 75 और सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की बदौलत 66 रन की पारी खेली.

उनके अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 26 और टिम डेविड ने 19 रन की नाबाद पारी खेली. कैमरन ग्रीन ने 23 रन का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए अपना 200वां मैच खेल रहे कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.