Shikhar Dhawan के बेटे जोरावर का आज बर्थडे, पत्नी ने किया ब्लॉक तो यूं किया विश

शिखर धवन ने बेटे की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर उसे बर्थडे विश किया और एक प्यारा सा लेटर लिखकर कही दिल की बात...

Published date india.com Published: December 26, 2023 1:43 PM IST
Shikhar Dhawan with black car
शिखर धवन @Instagram

नई दिल्ली. टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) तलाक के बाद अलग-अलग रह रहे हैं. धवन भारत में ही रहते हैं, जबकि उनकी तलाकशुदा पत्नी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. इस बीच शिखर धवन के बेटे जोरावर की कस्टडी मां के पास ही है और अब लगता है कि धवन अपने 8-9 साल के बेटे से कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे हैं. आज जोरावर धवन (Shikhar Dhawan Son) का बर्थडे है और शिखर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए खुलासा किया है कि आयशा ने उन्हें सभी जगह ब्लॉग कर दिया है.

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ वीडियो चैट की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने बेटे को जन्मदिन की मुबारकबाद भी दी और अपने दिल का हाल भी लिखा. पापा धवन ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं, जब वह अपने बेटे जोरावर को याद न करते हों. साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि भले ही उन्हें कहीं से भी ब्लॉक कर दिया जाए लेकिन इसके बावजूद वे टेलीपैथी (मन से) से एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे.

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘तुम्हें पर्सनली (व्यक्तिगत रूप से) देखे हुए एक साल हो गया है, और अब, करीब 3 महीने से, मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है. इसलिए तुम्हें, वही तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दे रहा हूं, मेरे बेटे.

भले ही मैं तुमसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाता, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं. मुझे तुम पर बहुत गर्व है, और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बढ़ रहे हो.

पापा हमेशा तुम्हें याद करते हैं और तुमसे प्यार करते हैं. वह हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब हम ईश्वर की कृपा से दोबारा मिलेंगे. शरारती बनो लेकिन तोड़फोड़ करने वाला नहीं. देने वाले बनो, विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बनो.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आपको न देखने के बावजूद, मैं लगभग हर दिन आपको संदेश लिखता हूं. आपकी भलाई और रोजाना जिंदगी के बारे में पूछता हूं, साझा करता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरे जीवन में क्या नया है.

ज़ोरा (जोरावर) मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं,
पापा.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.