जुदा हुई राहें: शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीच हुआ तलाक, कोर्ट ने बेटे से मिलने की दी इजाजत

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का आखिरकार आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया. हालांकि कोर्ट ने बेटे की कस्टडी को लेकर कोई भी फैसला नहीं सुनाया.

Published date india.com Updated: October 5, 2023 1:10 PM IST
Shikhar Dhawan
PIC- BCCI

Shikhar Dhawan Divorce- भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (फैमिली कोर्ट) ने ये फैसला सुनाया. साथ ही कोर्ट ने ये भी माना कि पत्नी आयशा मुखर्जी ने क्रिकेटर शिखर धवन को अपने इकलौते बेटे से सालों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी.

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी कई साल पहले से ही अलग रह रहे थे. उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था जिसे अब कोर्ट ने मंजूर कर दिया है. जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि धवन की पत्नी ने या तो उपरोक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव करने में विफल रहीं.

धवन हुए मानसिक पीड़ा का शिकार

धवन ने अपनी तलाक याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया है.शिखर धवन ने अक्टूबर 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं. आयशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में 2021 में तलाक लेने की बात कही थी.

हालांकि, कोर्ट ने धवन और उनसे अलग हुई पत्नी के बेटे की कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में जहां आयशा मुखर्जी रहती हैं, अपने बेटे से मिलने और उचित अवधि के लिए वीडियो कॉल पर उससे बातचीत करने का अधिकार भी दिया है.

कोर्ट ने आयशा को स्कूल की छुट्टियों की कम से कम आधी अवधि के लिए धवन और उनके परिवार के सदस्यों के साथ रात भर रहने सहित मुलाकात के लिए बच्चे को भारत लाने का आदेश भी दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.