भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-4 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण रविवार को खेल पूरा नहीं हो पाया था और अब यह मुकाबला सोमवार को खेला जा रहा है. भारत ने इस मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल के शानदार शतकों की मदद से 2 विकेट पर 356 रन का स्कोर बनाया.
पाकिस्तान की टीम जैसे ही इस लक्ष्य का पीछे करने उतरी बारिश के कारण खेल एक बार फिर रुक गया. खेल रोके के जाने के समय पाकिस्तान ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के ऊपर अब हार का खतरा मंडराने लगा है. पाकिस्तान को अब बारिश ही हार से बचा सकती है. इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को हार से बचाने के लिए अनोखे अंदाज में दुआ मांगी है.
अख्तर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘बरसो रे मेघा मेघा’. अख्तर के इस पोस्ट का मतलब है कि वह चाहते हैं कि मैच में बारिश बनी रहे ताकि पाकिस्तानी टीम हार से बच जाए. हालांकि मैच पाकिस्तान की पारी में अभी 11 ओवर ही हुए हैं. मैच का परिणाम निकलने के लिए पाकिस्तान की पारी में 20 ओवर पूरे होने चाहिए. 20 ओवर के बाद अगर फिर से बारिश होती है तो फिर मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक दे दिए जाएंगे.
Barso re megha megha
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 11, 2023
बारिश के बाद कोहली-राहुल ने की रनों की बारिश
इससे पहले, विराट कोहली (Virat Kohli) और करीब छह महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए. दोनों बल्लेबाजों ने सुपर-4 मैच में रिजर्व डे पर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में धमाकेदार अंदाज में अपने-अपने शतक पूरे किए और पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब कुटाई की. विराट ने अपना 47वां और राहुल ने छठा शतक ठोका.
कोहली का इस मैदान पर लगातार चौथा शतक है. साथ ही वनडे में उन्होंने अपने 13000 रन भी पूरे कर लिए हैं. विराट का पाकिस्तान का खिलाफ वनडे में यह तीसरा शतक है. किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 77वां शतक जड़ा. विराट ने 94 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों के सहारे नाबाद 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.
Virat Kohli ने ठोका 47वां ODI शतक, वाइफ अनुष्का शर्मा का दिल जीत लेने वाला पोस्ट वायरल
कोहली के अलावा केएल राहुल ने भी अपना छठा वनडे शतक पूरा किया. केएल राहुल ने 106 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 194 गेंदों पर 233 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी की. दोनों के शतकों के दम पर भारत ने दो विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.