
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Shreyas Iyer Fit and Got Selected in Mumbai Team For Vijay Hazare Trophy: भारत के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है लेकिन उन्हें सीरीज की शुरुआत से पहले अपना फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इस बीच मुंबई की टीम ने भी इस बल्लेबाज को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुन लिया है. मुंबई ने अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जबकि लीग स्टेज में उसके 2 ही मैच बाकी हैं. इस टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी अभी तक ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर कर रहे थे, जो चोटिल होने के चलते इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
मुंबई की टीम मंगलवार को अपना छठा मैच हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जयपुर में खेलेगी, जबकि ग्रुप स्टेज के 7वें और आखिरी मैच में उसका मुकाबला पंजाब से होगा. श्रेयस अय्यर अब फिट हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि वह ये दो लीग मैच खेलकर एनसीए में भी अपना फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. ऐसे में मुंबई को एक बार फिर अपना कप्तान बदलना होगा. ऐसे मुंबई को 12 जनवरी से शुरू होने वाले नॉक आउट स्टेज के लिए इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा कप्तान उतारना होगा.
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से बड़ौदा में करेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अय्यर अब पूरी तरह फिट हैं और वह अपना फिटनेस टेस्ट पास कर अपनी इंटरनेशनल ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे. ऐसे में मुंबई ने सोमवार को अय्यर को जब अपने कप्तान के रूप में उतारा तो नॉक आउट स्टेज के लिए फिर से कप्तान चुनने पर MCA के सचिव उमेश खानविलकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जब एक बार चीजें साफ हो जाएंगी तो हम तब उस पर निर्णय करेंगे. फिलहाल श्रेयस को बाकी बचे दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया है.’
पिछले साल अक्टूबर में अय्यर जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, तो फील्डिंग में एक मौके पर एक कैच लपकने के प्रयास में वह चोटिल हो गए थे और उन्हें स्पीलीन में चोट आई थी, जिससे उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. बीते 3 महीने में यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच होगा. विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की बात करें तो वह ग्रुप C में फिलहाल दूसरे पायदान पर है. उसने अब तक खेले 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.