Shreays Iyer Tells Why He Took Break From Red Ball Cricket After Losing 2nd Odi Against Australia
Shreyas Iyer ने बताया- क्यों लिया लाल बॉल फॉर्मेट से ब्रेक! आखिर क्या थी वजह, जो सिलेक्टर्स भी मान गए
भारतीय टीम के उभरते हुए युवा स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में लाल गेंद के फॉर्मेट से 6 महीने के लिए ब्रेक ले लिया है. उन्होंने BCCI को इस ब्रेक की वजह भी बताई, जिसे मैनेजमेंट ने स्वीकार भी कर लिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए अय्यर ने इसकी वजह भी बताई...
भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान बने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और टीम इंडिया के लिए यह दौरा मायूसी भरा साबित हुआ है. 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. टीम शुरुआती 2 मैच हारकर 0-2 से पिछड़ गई है और अब शनिवार को वह सीरीज में क्लीन स्वीप बचाने के मकसद से मैदान पर उतरेगी. दूसरे वनडे में टीम की हार के बाद अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस मौके पर उन्होंने लाल गेंद के फॉर्मेट से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर भी बात की.
हाल ही में अय्यर ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A टीम का हिस्सा थे और इस वनडे सीरीज के बाद वह घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का भी हिस्सा हो सकते थे. लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लाल गेंद के फॉर्मेट से 6 महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है. अय्यर ने इसकी वजह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को बताया है क्योंकि वह 3 दिवसीय और 4 दिवसीय क्रिकेट में खुद को थका-थका सा महसूस करने लगे थे और इसका असर उनकी फिटनेस पर भी दिख रहा था.
अय्यर ने बताया, ‘जब मैं चैंपियंस ट्रॉफी और IPL के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में लौटा तो मुझे अहसास हुआ कि अगर मैं मैदान पर कुछ ओवरों से ज्यादा फील्डिंग कर लेता हूं तो मेरी इंटेंसिटी (तेजी) कम हो जाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस स्तर की तेजी बनाए रखनी होती है, मैं उस स्तर तक खुद को बनाए नहीं रख पा रहा था. इसलिए मैंने यह फैसला लिया (रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का) और अपना यह मैसेज सिलेक्टर्स तक पहुंचा दिया.’
इस मौके पर अय्यर ने अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया.उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि मुंबई में भी जब हम लाल मिट्टी की पिचों पर खेलते हैं, जहां अतिरिक्त उछाल होता है, तो सीधी (अपाइट) स्टांस मदद करती है. आपको लगातार बदलाव करते रहना पड़ता है क्योंकि हर सतह अलग होती है. मैंने अब तक अपनी स्टांस कई बार बदली है, और फिलहाल मुझे लगता है कि मैं कहीं भी खुद को ढाल सकता हूं.’ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक खेले 2 वनडे मैचों में अय्यर ने 11 और 61 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.