Shreyas Iyer Injury: अस्पताल से बाहर आने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- 'मैं धीरे-धीरे...'

श्रेयस अय्यर जब एलेक्स कैरी का कैच करते हुए गिरे तब अहसास नहीं हुआ कि चोट इतनी गंभीर है. जब वह मैदान से बाहर गए तो कुछ संदेह हुआ. लेकिन बाद में पता चला कि तबीयत ज्यादा खराब है. अय्यर को सिडनी में आईसीयू में भर्ती करवाया गया. अब उन्होंने पहली बार अपनी सेहत पर बयान दिया है.

Published date india.com Published: October 30, 2025 11:13 AM IST
shreyas-iyer-injury
shreyas-iyer-injury

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर अब चोट से उबर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कैच पकड़ते हुए चोट लग गई थी. और अब अय्यर ने इस चोट से उबरकर पहला मेसेज दिया है. 29 साल के इस खिलाड़ी की पसलियों में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था. और अब अय्यर ने अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी तबीयत में काफी सुधार हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, मैं फिलहाल रिकवरी से गुजर रहा हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं. जिस तरह की शुभकामनाएं और सपॉर्ट मुझे मिल रहा है, वह बहुत मायने रखता है. दुआओं में मुझे याद रखने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया.

सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान हर्षितद राणा की गेंद पर अय्यर ने दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का कैच किया था. कैच के बाद वह गिर गए थे. और फिर उन्हें फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. उनकी तबीयत अच्छा बिगड़ गई थी क्योंकि कुछ जरूरी मापदंड कम हो गए थे. इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. जांच में पता चला कि अंदर ही अंदर खून बह रहा है. और फिर उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया.

shreya-iyer-injury-update

shreya-iyer-injury-update

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा था अय्यर की तबीयत अब स्थिर है. बोर्ड ने कहा, उनकी चोट को पहचान लिया गया था और रक्तस्राव को पर फौरन ध्यान दिया गया. उनकी तबीयत अब स्थिर है और उन पर नजर रखी जा रही है. मंगलवार, 28 अक्टूबर को एक और स्कैन किया गया था. और श्रेयस अब रिकवर हो रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत में विशेषज्ञों से संपर्क में है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.