कमाल कर दिया रोहित... श्रेयस अय्यर ने जमीन पर रख दी ट्रॉफी, हिटमैन ने जो किया वह वायरल हो गया

रोहित शर्मा लंबे वक्त पर सार्वजनिक तौर पर नजर आए. रोहित ने सिएट अवॉर्ड्स में कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: October 13, 2025 1:58 PM IST
कमाल कर दिया रोहित... श्रेयस अय्यर ने जमीन पर रख दी ट्रॉफी, हिटमैन ने जो किया वह वायरल हो गया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आएंगे. 19 अक्टूबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी. इसमें रोहित के साथ-साथ विराट कोहली भी नजर आएंगे. इससे पहले रोहित 27वें सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में नजर आए. बीते सप्ताह ये अवॉर्ड मुंबई में दिए गए.

रोहित यहां पहले से ज्यादा पतले और फिट नजर आ रहे थे. और उनके इस बदले हुए रूप की खूब तारीफ हो रही है. रोहित के इस ट्रांसफर्मेशन को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. हालांकि इस अवॉर्ड समारोह के दौरान रोहित ने कुछ ऐसा किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है.

रोहित इस अवॉर्ड शो में भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ बैठे थे. रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह से बात कर रहे थे.

अय्यर अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए और फिर अपनी सीट पर लौटे. अय्यर ने अपनी ट्रॉफी कुर्सी के साथ में ही जमीन पर रख दी. टेबल पर रखने के बजाय अय्यर ने ट्रॉफी नीचे रख दी जो रोहित को अच्छा नहीं लगा.

रोहित ने थोड़ी देर बाद इसे देखा कि ट्रॉफी जमीन पर अय्यर के पांव के पास रखी है. उन्होंने बिना कोई बवाल किए ट्रॉफी उठाकर चुपचाप साथ रखे टेबल पर रख दी. रोहित की इस बात की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस रोहित की भलमानस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. लोग इसे रोहित की विनम्रता और लीडरशिप की खूबी बता रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रोहित को हाल ही में वनडे कप्तानी से भी अलग करने का फैसला किया गया है. रोहित ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले लिया है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. भारत ने रोहित की कप्तानी में 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक जगह बनाई थी.

रोहित ने इवेंट के दौरान कहा, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है. मुझे ऑस्ट्रेलिया का दौरा पसंद है. वहां क्रिकेट खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. लोग खेल को बहुत पसंद भी करते हैं.’

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.