By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Shubhman Gill Crosses Babar Azam And Snatched Number One Odi Rankings In Icc
ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव, शुभमन गिल ने बाबर आजम से छीना नंबर-1 का ताज
वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ICC रैंकिग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बाबर आजम से नंबर-1 बल्लेबाज का ताज छिन गया है.
वर्ल्ड कप 2023 के बीच ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. शुभमन गिल ने बाबर आजम से नंबर-1 का ताज छीन लिया है. शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. कोहली चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं. बता दें, मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है और वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गिल और बाबर के बीच 6 रेटिंग पाइंट का अंतर हो गया है. गिल के 830 पाइंट्स है जबकि कोहली के 770 पाइंट्स हैं.
बाबर आजम 950 दिनों से वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए थे लेकिन अब 24 साल के शुभमन गिल ने शीर्ष स्थान हथिया लिया है. शुभमन इस साल रनों का अंबार लगा चुके हैं जिसकी वजह से बाबर की बादशाहत खत्म हो गई है. साल 2023 में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. इस साल उनके बल्ले से 1449 रन आ चुके हैं जिसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. हालाकि मौजूदा वर्ल्ड कप में गिल अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.
Latest ICC ODI batting rankings:
1. Shubman Gill – 830
2. Babar Azam – 824
3. De Kock – 771
4. Virat Kohli – 770
5. David Warner – 743
6. Rohit Sharma – 739
7. Der Dussen – 730Shubman Gill replace Babar and becomes No.1 ODI batsman and King Kohli moves to No.4 position…!!!! pic.twitter.com/h5HGUK3UIi
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 8, 2023
ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग
1)शुभमन गिल (830)
2) बाबर आजम (824)
3) क्विंटन डी कॉक (771)
4)विराट कोहली (770)
5) डेविड वार्नर (743)
6)रोहित शर्मा (739)
7) वान डेर डुसेन (730)
8) हैरी टेक्टर (729)
9) हेनरिक क्लासेन (725)
10) डेविड मलान (704)
A big day for India’s #CWC23 stars with two new No.1 players crowned in the latest @MRFWorldwide ICC Men’s ODI Player Rankings 😲
Details 👇https://t.co/nRyTqAP48u
— ICC (@ICC) November 8, 2023
शुभमन ODI में दूसरे सबसे तेज भारतीय है जिसने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है. इस मामलें में पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं. गिल ने 41 पारियों में नंबर-1 का ताज अपने नाम किया जबकि धोनी ने 38 पारियों में ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था.
ICC में नंबर 1 वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय
1. एमएस धोनी – 38 पारियां.
2. शुबमन गिल- 41 पारियां
वनडे रैंकिंग में भारत का दबदबा
- नंबर 1 टीम- टीम इंडिया
- नंबर 1 बल्लेबाज – गिल
- नंबर 1 गेंदबाज- सिराज
- नंबर 4 बल्लेबाज- कोहली
- नंबर 4 गेंदबाज-कुलदीप
- नंबर 6 बल्लेबाज – रोहित
- नंबर 8 गेंदबाज-बुमराह
- नंबर 10 गेंदबाज- शमी
- नंबर 10 ऑलराउंडर-जडेजा
शुभमन गिल महान सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली के बाद ICC पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 हासिल करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.
आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर
- एमएस धोनी
- विराट कोहली
- शुभमन गिल
Also Read:
-
टेस्ट में बांग्लादेश से हार के बाद फिर अपना कप्तान बदलने की तैयारी में पाकिस्तान, बाबर आजम को फिर मिलेगी कमान
-
न्यूजीलैंड पर बांग्लादेश को जीत दिलाने वाले गेंदबाजों ने ICC रैंकिंग में मचाई हलचल, मुस्तफिजुर का नंबर देखकर नहीं होगा यकीन
-
बाबर आजम ने T20 में बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, विराट कोहली तक आसानी से नहीं तोड़ पाएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें