भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ जुड़े अपने एक किस्से को याद किया. गिल ने बताया कि कैसे उनके खराब डेब्यू मैच पर धोनी ने उन्हें सांतवना दी थी. पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) को दिए इंटरव्यू के दौरान गिल ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बताया.
शुभमन गिल ने कहा, “जिस दिन मेरा डेब्यू हुआ. हम 90 रन पर ऑलआउट हो गए. मैं 15 रन पर आउट हो गया. मैं बाहर बैठा था. मैं निराश था कि डेब्यू मैच में मैं ऐसे आउट हो गया और हम मैच हार गए. माही भाई मेरे पास आए क्योंकि मैं सैड था. उन्होंने कहा कोई बात नहीं तेरा डेब्यू मेरे से तो अच्छा ही है. वो अपने डेब्यू पर बिना गेंद खेले ही रनआउट हो गए थे. मतलब कोई गेंद नहीं खेली. कोई रन नहीं बनाया। फिर वो हंसी मजाक करने लग गए. उसके बाद मेरा मूड अच्छा हो गया.”
In conversation with Sonam Bajwa, Shubman Gill recalls his debut match against NZ and MS Dhoni’s kind gesture towards him. ❤️ pic.twitter.com/NJ9rwKaqa9
गिल ने आगे कहा, “बंदा उम्मीद नहीं करता कि इतना बड़ा खिलाड़ी आपके पास आया है. उन्हें क्या जरूरत थी इतने बड़े खिलाड़ी हैं. कोई नया खिलाड़ी टीम में आया है. मुझे उनका व्यवहार काफी अच्छा लगा.” शुभमन गिल मौजूदा वक्त में भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. बीते छह आठ महीनों में इन दोनों फॉर्मेट में गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.