Shubman Gill And Ben Stokes Three Days Gap Between Two Test Matches Is Very Less
ENG vs IND: सीरीज रोमांचक लेकिन स्टोक्स और गिल की एक ही शिकायत- क्या कोई देगा ध्यान
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार से लंदन के द ओवल स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस मैच और चौथे टेस्ट के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर है.
लंदन: इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के बीच सिर्फ तीन का अंतर था. और इस बात को लेकर भारतीय टीम के कोच शुभमन गिल और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपनी राय रखी है. इन दोनों का कहना है कि टेस्ट मैचों के बीच अधिक दिन का अंतर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बॉलर्स के वर्कलोड को देखते हुए दो टेस्ट मैचों के बीच तीन दिन का अंतर कम है.
लीड्स में पहले टेस्ट और लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट के बाद एक सप्ताह का अंतर था. लेकिन दूसरे और तीसरे तथा चौथे और पांचवें मैच के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर रहा.
इससे खिलाड़ियों को रिकवरी का अधिक समय नहीं मिला. स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. भारत भी कुछ तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रहा है. भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने भी पांच में से तीन ही टेस्ट मैच में खेलने की बात कही.
पांचवें टेस्ट से पूर्व स्टोक्स ने कहा,‘पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मैचों के बीच अंतर बेहतर हो सकता था. दो मैचों में आठ और नौ दिन और बाकी दो में तीन दिन का अंतर. सब मिलाकर पांच-पांच दिन का अंतर रहने से निरंतरता रहती.’
उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमों के लिए यह कठिन रहा है. गेंदबाजों को काफी ओवर डालने होते हैं. एक बार तो आठ नौ दिन का ब्रेक मिल रहा है और फिर तीन दिन का. हर मैच के बीच चार या पांच दिन का अंतर हो सकता था.’
भारतीय कप्तान गिल ने कहा कि सभी मैच पांच दिन तक चले लिहाजा खिलाड़ियों के लिए रिकवरी मुश्किल थी. उन्होंने कहा, ‘सीरीज में अहम बात यह भी थी कि सभी मैच पांच दिन तक चले. पांच दिन ही नहीं बल्कि पांचवें दिन के आखिरी सत्र तक. मुझे याद नहीं कि ऐसी कोई सीरीज रही हो जिसमें सभी चार टेस्ट मैच आखिर तक खिंचे हो. यह काफी कठिन था.’
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमें जब इतना कठिन क्रिकेट खेल रहीं हों तो तीन दिन का अंतर काफी कम है. हमें यह भी समझना चाहिये कि हर मैच के बाद पांच या छह दिन का ब्रेक होने से दौरा बहुत लंबा हो जाता. दोनों बोर्ड ने यही सोचकर फैसला लिया होगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.