भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच में ना केवल अपने वनडे करियर के 2000 रन पूरे किए बल्कि 50 ओवर फॉर्मेट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. गिल ने मात्र 38 वनडे पारियों में 2000 का आंकड़ा पार कर पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) का रिकॉर्ड तोड़ा. अपने समय के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक अमला के नाम 40 वनडे पारियों में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
RECORD ALERT
🇮🇳 star Shubman Gill becomes the fastest batter to 2000 Men’s ODI runs!#INDvNZ #CWC23 pic.twitter.com/Y9HOj7pZ38
— ICC (@ICC) October 22, 2023
Also read: World Cup 2023- वापसी करते हुए छाए Mohammed Shami, पहले ही मैच में झटके 5 विकेट
1) शुभमन गिल- 38 पारियां
2) हाशिम अमला- 40 पारियां
3) जहीर अब्बास- 45 पारियां
4) केविन पीटरसन- 45 पारियां
5) बाबर आजम- 45 पारियां
6) वैन डर डुसेन- 45 पारियां
24 साल के गिल भारत के लिए वनडे में 2000 रन बनाने वाले पांचवें सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर (Sachin Tedulkar). लिस्ट में दूसरे स्थान पर युवराज सिंह (Yuvraj Singh), तीसरे नंबर पर विराट कोहली (Virat Kohli) और चौथे स्पॉट पर सुरेश रैना (Suresh Raina) हैं.
1) सचिन तेंदुलकर- 20 साल, 354 दिन
2) युवराज सिंह- 22 साल, 51 दिन
3) विराट कोहली- 22 साल, 215 दिन
4) सुरेश रैना- 23 साल, 45 दिन
5) शुभमन गिल- 24 साल, 44 दिन
धर्मशाला के हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने उतरे गिल ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत की. जहां रोहित ने पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी लेकिन गिल पहले तीन ओवर में खामोश रहे.
शुभमन गिल ने चौथे ओवर में मैट हैनरी (Matt Henry) की आखिरी गेंद पर खूबसूरत चौका लगाकर अपनी पहली बाउंड्री दर्ज की. छठें ओवर में गिल ने एक बार फिर हैनरी को निशाना बनाया और पांचवीं गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में ड्राइव लगाकर चौका कमाया. सातवें ओवर में शुभमन ने लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर अपने वनडे करियर में दो हजार रन पूरे किए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.