भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कप्तान बनने के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर खेलने उतरे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में हाफ सेंचुरी जमा दी है. इसी के साथ शुभमन भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के खास क्लब में जगह बना ली है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 91 बॉल में अपनी फिफ्टी जमा ली. इस अर्धशतक को पूरा करते ही गिल ने बतौर भारतीय कप्तान इस खास क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया. 47 साल बाद कोई भारतीय बतौर कप्तान भारत में अपनी पहली पारी में अर्धशतक जमा पाया है.
इससे पहले साल 1978 में सुनील गावस्कर जब भारत का कप्तान बनने के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर उतरे थे तो उन्होंने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ वानखेड़े टेस्ट में 205 रन बनाए थे. यह पहला मौका था, जब भारतीय टेस्ट कप्तान ने भारतीय सरजमीं पर ही पहली पारी में 50 या इससे ज्यादा रन बनाए थे. हालांकि गिल इस पारी को शतक या दोहरे शतक में तो तब्दील नहीं कर पाए लेकिन फिफ्टी जमाकर वह गावस्कर की लिस्ट में शामिल हो गए.
बता दें गिल की यह बतौर टेस्ट कप्तान दूसरी सीरीज है. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान 5 टेस्ट में 754 रन बनाए थे. वह इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर यहां टेस्ट सीरीज खेलने आए हैं.
इस बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 रन पर समेटने के बाद 72 ओवर का खेल परूा होने तक 4 विकेट गंवाकर 238 रन बना लिए हैं.ध्रुव जुरेल (21*) और रवींद्र जडेजा (13*) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.