DC vs GT: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, अपने 100वें मैच में स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

Shubman Gill 100th IPL game: गिल ने 24 साल और 229 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना 100वां मैच पूरा किया है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: April 24, 2024, 8:19 PM IST

100th IPL match for Shubman Gill: गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपना नौवां मुकाबला आज यानी के बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के घर में खेल रही है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गिल का आईपीएल में यह 100वां मुकाबला है. 24 साल के गिल ने इसके साथ ही आईपीएल में अपने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग में अपना 100वां मैच खेलने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

गिल ने 24 साल और 229 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना 100वां मैच पूरा किया है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली (25 साल और 182 दिन) को पीछे छोड़ दिया है. आईपीएल में सबसे कम उम्र में 100वां मैच खेलने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 24 साल और 221 की दिन उम्र में यह कारनामा किया था.

VIDEO: मैच के दौरान कैमरामैन पर फूटा MS Dhoni का गुस्सा, बोतल फेंककर…

गिल 2002 में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 2023 में ऑरेंज कैप भी जीता था. गिल 2021 और 2023 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. साथ ही आईपीएल 2024 में वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर की जगह शाई होप को और ललित यादव की जगह पर सुमित कुमार को प्लेइंग-11 में जगह दी है. गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली इस मैच को जीतकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. गुजरात टाइटंस इस समय अंकतालिका में आठ मैचों में चार जीत और चार हार के बाद आठ अंक लेकर छठे नंबर पर है.

सबसे कम उम्र में 100 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

24 साल, 221 दिन – राशिद खान
24 साल, 229 दिन – शुबमन गिल
25 साल, 182 दिन – विराट कोहली
25 साल, 335 दिन- संजू सैमसन
26 साल, 108 दिन – पीयूष चावला.

प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स: शाई होप, पृथ्वी शॉ, जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, एनरिख नॉर्ख़िए.

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, राहुल तेवतिया, शाहरूख़ ख़ान, राशिद ख़ान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.