Shubman Gill Records Ipls 100th Century Scripts Partnership Record With Sai Sudharsan Vs Csk In Ipl 2024 Match
GT vs CSK: शुभमन गिल ने ठोकी चौथी सेंचुरी, IPL के इतिहास में आया 100वां शतक
Shubman Gill records IPL's 100th century: गिल ने 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और आईपीएल में चौथा शतक बनाया. गिल का चारों शतक अब तक गुजरात के लिए खेलते हुए आया है.
Shubman Gill records IPL’s 100th century: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल इतिहास में अपना चौथा शतक जड़ दिया है. आईपीएल 2024 में बल्ले से अब तक नाकाम रहने के बाद गिल ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 104 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. गिल ने 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और आईपीएल में चौथा शतक बनाया. गिल का चारों शतक अब तक गुजरात के लिए खेलते हुए आया है. गिल 17.6 ओवर में 55 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए. गिल के अलावा साई सुदर्शन ने भी 103 रनों की शतकीय पारी खेली. साई ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के लगाए.
IPL के इतिहास में आया 100वां शतक
टी20 क्रिकेट में गिल का यह छठा शतक है. इस सीजन में उनका यह पहला शतक है. उन्होंने इससे पहले, इस सीजन में सिर्फ दो अर्धशतक बनाए थे. लेकिन इस सीजन के 59वें मैच में उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गिल का यह शतक आईपीएल के इतिहास का अब तक का 100वां शतक है.
गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
सुदर्शन और शुभमन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी हुई. गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी साझेदारी है. आईपीएल 2024 में किसी भी टीम का किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है. आईपीएल के इतिहास में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है. सुदर्शन और शुभमन के बीच पहले विकेट के लिए हुई 210 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर बना दिया.
आईपीएल में यह केवल तीसरी बार ही हुआ है जब किसी मैच की एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक ठोका है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ किया था.
Add India.com as a Preferred Source
आईपीएल इतिहास की टॉप-5 बड़ी साझेदारी
229 रन- एबी डिविलियर्स और विराट कोहली vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016 (दूसरा विकेट)
215* रन -एबी डिविलियर्स और विराट कोहली vs मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2015 (दूसरा विकेट)
210* रन- क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल vs कोलकाता नाइट राइडर्स, उप पाटिल, 2022 (पहला विकेट)
210 रन- शुबमन गिल और साई सुदर्शन vs चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2024 (पहला विकेट)
206 रन- एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, धर्मशाला, 2011 (दूसरा विकेट)
204* रन- क्रिस गेल और विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2012 (दूसरा विकेट)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.