दाम्बुला: कप्तान चमारी अटापट्टू (63) की एक और मैच विनिंग पारी के दम पर मेजबान श्रीलंका ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में अब श्रीलंका का सामना रविवार को भारत से होगा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 140 रन का स्कोर बनाया, जिसे श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चमारी को उनके मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया दिया गया.
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 19 रन के अंदर ही अपने दो विकेट खो दिए. लेकिन इसके बाद कप्तान चमारी ने मोर्चा संभाला और टीम को संकट से बाहर निकाला. अटापट्टू ने कवीशा दिलहारी (17) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 59 रनों की साझेदारी की. चमारी ने इसके बाद अनुष्का संजीवनी (24) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़कर श्रीलंका को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की.
श्रीलंका को जब 20 गेंदों पर 21 रनों की दरकार थी तब कप्तान अटापट्टू पाकिस्तानी गेंदबाज सादिया इकबाल की गेंद पर बोल्ड हो गईं. वह 48 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं. चमारी के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें संजीवनी पर आ टिकी. श्रीलंका को अंतिम दो ओवरों में 16 रनों की दरकार थी और टीम ने 19वें ओवर में 13 रन बटोर लिए.
अंतिम ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए तीन बनाने थे और गेंद निदा दार के हाथों में थी और उन्होंने श्रीलंका को सातवां झटका दे दिया. अंतिम दो गेंद पर श्रीलंका को दो रन बनाने थे और मेजबान टीम ने 1 गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करके फाइनल में एंट्री कर ली.
जसप्रीत बुमराह ने हार्दिक पांड्या की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, बताया उस वक्त कैसा था टीम का मौहाल
इससे पहले, भारत ने पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश को 10 विकेट से शिकस्त देकर नौवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 80 रन पर रोकने के बाद 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 83 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने नाबाद 55 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.