Sleding Helped England A Lot In Series Against India Says Harry Brook
भारत के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड का बड़ा हथियार, गिल की सेना को समझदारी से करना होगा सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में बुधवार से खेला जाएगा. और इस सीरीज से पहले हैरी ब्रूक ने बताया क्या है इंग्लैंड का सबसे बड़ा हथियार.
मैनचेस्टर: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के जैक क्राउली के साथ बहस करते हुए नजर आए. लेकिन इस आक्रामकता का उन्हें उलटा नुकसान ही हुआ. और वह सस्ते में आउट हो गए. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी मानते हैं कि पांच मैचों की इस सीरीज में उनके खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ जो छींटाकशी की है उसका उन्हें काफी फायदा हुआ है.
लॉर्ड्स में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के करीब भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली और बेन डकेट पर हावी थे. उस समय गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने व्यंग्यात्मक ढंग से क्रॉली के लिए ताली बजाई तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी उन्हें तीखे तेवर दिखाये. इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों ने उस समय देरी करने की रणनीति अपनाई थी.
हैरी ब्रूक को मिली तारीफ
ब्रुक से जब संवाददाता सम्मेलन में बाकी मैचों में तनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत सारी प्रशंसा मिली है. सभी ने कहा कि यह देखना शानदार था. जब हम फील्डिंग कर रहे थे तब ऐसा लग रहा था कि यह 11 बनाम दो (खिलाड़ी) है. यह मजेदार था. मुझे स्वीकार करना होगा कि इसका मुझे फायदा होगा. फील्डिंग के दौरान हम पर थकान हावी हो रही थी लेकिन इसने मैच को मजेदार बना दिया.’
ब्रुक ने हालांकि जोर देकर कहा कि इस मामले में सीमाएं नहीं लांघी जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘हम खेल भावना के साथ जितना हो सके खेलने की कोशिश करते हैं. उन लड़कों (डकेट और क्रॉली) ने बुमराह के इकलौते ओवर का सामना करने के लिए कड़ी मेहनत की थी.’
इंग्लैंड को लॉर्ड्स में हुआ स्लेजिंग का फायदा
उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में भारत के ‘उकसावे’ से इंग्लैंड को फायदा हुआ. उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि इसने उन्हें थोड़ा और दबाव में डाल दिया. मुश्किल पिच पर कम स्कोर का पीछा करते समय उनपर दबाव हावी हो गया और हम मैच जीत गए.’
Add India.com as a Preferred Source
ब्रुक ने कहा, ‘मुझे स्वीकार करना होगा कि इसका हमें फायदा होगा. क्षेत्ररक्षण के दौरान हम पर थकान हावी हो रहा था लेकिन इसने मैच को मजेदार बना दिया.’ भारत इस टेस्ट में मुश्किल पिच पर 193 रनों का पीछा करते हुए 171 रन पर आउट हो गया था.
तीनों टेस्ट मैच आखिरी दिन तक गए हैं
ब्रुक ने कहा कि उन्हें सीरीज के तीनों मैच अभी तक पांचवें दिन तक गए हैं. इससे कई सकारात्मक संदेश मिले है. उन्होंने कहा, ‘हमने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, वे सभी खेल के आखिरी घंटे (सत्र) तक चले हैं, जो आपको अक्सर देखने को नहीं मिलता. बहुत से लोग मेरे पास आकर कह रहे हैं कि ‘यह एक अद्भुत सीरीज रही है, धन्यवाद’.’
इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, ‘सभी ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट उनके देखे गए बेहतरीन मैचों में से एक था, इसलिए यह एक अद्भुत सीरीज रही है और मैं बाकी मैचों को इंतजार कर रहा हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.