Smriti Mandhana Breaks Belinda Clark Record Of Most Odi Runs In A Calendar Year
स्मृति मंधना ने तोड़ा महिला क्रिकेट में 28 साल पुराना रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा रन
Smriti Mandhana Breaks Record: भारतीय ओपनर स्मृति मंधना ने महिला वनडे क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया में धाकड़ बल्लेबाज ब्लिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
भारतीय ओपनर स्मृति मंधना ने महिला वनडे क्रिकेट में 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुवार को महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मंधना ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधना ने ऑस्ट्रेलिया की ब्लिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे. इस पारी से पहले मंधना क्लार्क के रिकॉर्ड से 11 रन पीछे थीं. लेकिन पारी के 8वें ओवर में अयाबोन्गा खाका की गेंद पर छक्का लगाकर कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.
क्लार्क वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी थीं. उन्होंने उस साल डेनमार्क के खिलाफ 229 रन की पारी खेली थी. महिला वर्ल्ड कप के मैच में उन्होंने एमआईजी ग्राउंड, मुंबई में यह पारी खेली थी.
मंधना ने इस मैच से पहले 17 वनडे इंटरनेशनल मैच में 59.53 के औसत से 959 रन बनाए थे. उन्होंने चार सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी लगाई थीं. हालांकि इस मैच में वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले पाईं और सिर्फ 23 बनाकर आउट हो गईं. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 8 और पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन बनाए थे.
9⃣7⃣1⃣ runs and counting! #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana now holds the record for most runs in Women’s ODIs in a calendar year
मंधना ने इस साल 17 पारियों में 982 रन बनाए हैं. उनका औसत 57.76 और स्ट्राइक-रेट 112.22 का रहा है. वहीं क्लार्क ने 98.11 के स्ट्राइक-रेट और 80.83 के औसत से रन बनाए थे. उन्होंने तीन सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी बनाई थीं. क्लार्क के नाम पर ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट का सम्मान दिया जाता है.
मंधना अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं. वह 2017 में उपविजेता रही भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं. तब भारत को इंग्लैंड ने हराया था. मंधाना के वनडे क्रिकेट में 5 हजार रन भी पूरे होने वाले हैं. अगर वह ऐसा कर लेती हैं तो भारत के लिए यह मुकाम बनाने वालीं वह दूसरी बल्लेबाज होंगी. कुल मिलाकर वह पांचवीं ऐसी बल्लेबाज होंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
More Stories
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.