By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Smriti Mandhana Captain Harmanpreet Kaur And Pace Renuka Sing In Icc Womens Odi Team Of 2022
ICC ने चुनी साल 2022 की बेस्ट महिला ODI टीम, 3 भारतीय शामिल
ICC women's ODI team of 2022: मंधाना ने न्यूजीलैंड में विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन की पारी खेली. इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होव में 91 रन बनाए और फिर 40 तथा 50 रन की पारियां खेली.
भारत की स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट टीम 2022 (ICC women’s ODI team of 2022) में चुना गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद 74 रन बनाने वाली मंधाना ने 2022 में एक शतक और छह अर्धशतक बनाए.
मंधाना ने न्यूजीलैंड में विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन की पारी खेली. इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होव में 91 रन बनाए और फिर 40 तथा 50 रन की पारियां खेली.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दो शतक और पांच अर्धशतक बनाए. तेज गेंदबाज रेणुका ने 2022 में सात मैचों में 18 विकेट लिए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 28 रन पर चार विकेट चटकाए.
दक्षिण अफ्रीका की तीन क्रिकेटरों को भी आईसीसी वनडे टीम में जगह मिली है. इनमें बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट , तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका और शबनम इस्माइल शामिल हैं.
आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट टीम 2022: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, रेणुका सिंह (भारत), लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), नेट स्किवेर , सोफी एक्सेलेटोन (इंग्लैंड), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड).
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें