Smriti Mandhana Crowned Icc Womens Odi Cricketer Of The Year For 2024
स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से सम्मानित, वनडे में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
ICC Women’s ODI Cricketer of the Year for 2024: ODI में शानदार प्रदर्शन के बाद मंधाना को ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड के लिए चुना गया है.
दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को सोमवार को आईसीसी से बड़ा सम्मान मिला. 50 ओवर के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के बाद मंधाना को ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड के लिए चुना गया है.
मंधाना ने 2024 में 13 पारियों में 747 रन बनाए जो किसी कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बाएं हाथ की यह बल्लेबाज 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उनके बाद लॉरा वोलवार्ट (697 रन), टैमी ब्युमोंट (554 रन) और हेली मैथ्यूज (469 रन) का नंबर आता है.
उन्होंने इस दौरान वनडे में चार शतक जड़कर महिला क्रिकेट का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने इसके साथ सौ से अधिक बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़ें।
28 साल की बल्लेबाज ने 57.86 की शानदार औसत के अलावा 95.15 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने बेहतर गेंदबाजी इकाई वाली टीमों के खिलाफ भी कई बड़ी पारियां खेली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून 2024 में उन्होंने लगातार दो शतक लगाये। भारत ने इस श्रृंखला को 3-0 से जीता था.
For the second time, one of the leading stars of the game takes out the ICC Women’s ODI Cricketer of the Year award 🌟 pic.twitter.com/LJbgA8OobX
उन्होंने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी श्रृंखला के निर्णायक मैच में शतक लगाया था। मंधाना ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में भी शतक जड़ा था लेकिन उनकी शानदार पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में एक छोर से विकेटों के पतन के बीच मंधाना ने 14 चौके और एक छक्के की मदद से 105 रन बनाये थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.