By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Smriti Mandhana Drops Big Hint She Could Play T20 World Cup Opener Against Pakistan
IND W vs PAK W T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में खेल सकती हैं स्मृति मंधाना, पोस्ट करके दिए संकेत
mriti Mandhana Updates: स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जर्सी में अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, '' आओ तैयार हो जाएं टी20 विश्व कप 2023 के लिए.''
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जर्सी में अपनी तस्वीर पोस्ट करके संकेत दिए हैं कि वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) मैच में खेल सकती हैं.
मीडिया में जारी खबरों में कहा जा रहा है कि 26 वर्षीय सलामी बल्लेबाज मंधाना उंगली में चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगी.
वह इस सप्ताह के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गई थी. स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जर्सी में अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ” आओ तैयार हो जाएं टी20 विश्व कप 2023 के लिए.”
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक सूत्र ने पीटीआई से पुष्टि की थी कि मंधाना को अभ्यास मैच के दौरान चोट लग गई थी. आईसीसी सूत्र ने कहा था, ‘‘हम यह नहीं कह सकते कि वह विश्व कप में नहीं खेल पाएगी लेकिन उसका पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है.
इससे पहले, मीडिया में जारी खबरों में कहा गया कि मंधाना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में उंगली में चोट लगी थी और वह चोट से पूरी तरह ऊबर नहीं सकी हैं. भारतीय महिला टीम के कोच ऋषिकेश कानितकर ने कहा कि मंधाना के उंगली में फ्रैक्चर नहीं है, वह 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा होगीं.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में मंधाना तीसरे नंबर पर उतरी थी और तीन गेंद ही खेल सकी. मंधाना उस मैच में खाता भी नहीं खोल सकी थी. भारत ने उस मैच को हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के 129 रन के जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 85 रन बना सकी थीं. वह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकी थी. भारत ने बांग्लादेश को दूसरे अभ्यास मैच में 52 रन से हराया था.
Lets Go💙💙 #T20WorldCup2023 pic.twitter.com/Ezahg1H503
— Smriti Mandhana (@mandhana_smriti) February 11, 2023
हालांकि टीम इंडिया के लिए राहत की बात है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर फिट हो गई हैं और वह रविवार को होने वाले मैच में खेलेगीं. हरमनप्रीत कौर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी.
ऋषिकेश कानितकर ने कहा कि हरमनप्रीत कौर फिट हैं और उन्होंने दो दिन नेट में समय भी बिताया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 12 फरवरी रविवार को शाम 6.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा.
(एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें