कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को तीसरे महिला वनडे में बांग्लादेशी अंपायर मोहम्मद कामरूज्जमान और तनवीर अहमद की अंपायरिंग की आलोचना की. बांग्लादेश के खिलाफ 226 रन का स्कोर पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 225 रन पर ही ढेर हो गई. जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 पर खत्म हुई और दोनों टीमों ने ट्रॉफी शेयर की.
हरमनप्रीत कौर ने मैच के दौरान भी अंपायरिंग को लेकर अपना गुस्सा दिखाया था जब भारतीय कप्तान को एलबीडब्ल्यू करार दिया गया. भारतीय पारी के 34वें ओवर में नाहिदा अख्तर की चौथी गेंद पर कौर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चूकी और फील्ड अंपायर ने गेंदबाज की अपील पर आउट का इशारा किया.
हालांकि हरमन इससे खुश नहीं थी और उन्होंने अंपायर को कुछ कहा. लेकिन जब वो बाउंड्री पर पहुंची तो उन्होंने दर्शकों की तरफ थम्स-अप का इशारा किया.
जब मंधाना से अंपायरिंग के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ” आपको क्या लगता है? किसी भी मैच में कभी कभार होता है कि आप इस तरह ..(की अंपायरिंग) से खुश नहीं होते विशेषकर तब जब इस बार श्रृंखला में डीआरएस भी नहीं है. ”
मंधाना ने कहा, ” हमें बेहतर अंपायरिंग के स्तर की उम्मीद थी। कुछ फैसलों में बेहतर अंपायरिंग का स्तर चाहिए था क्योंकि कुछ फैसलों में यह साफ दिख रहा था.
उन्होंने कहा, ” मुझे भरोसा है कि आईसीसी, बांग्लादेश बोर्ड और भारतीय बोर्ड निश्चित रूप से इस पर चर्चा करेगा, और शायद फिर तटस्थ अंपायरिंग प्रणाली आ जाये ताकि हम फिर इस तरह की चर्चा नहीं करें। और शायद हम क्रिकेट और संबंधित सवालों पर ध्यान लगा सकें.”
Add India.com as a Preferred Source
Smriti Mandhana on Harmanpreet Kaur’s ‘pathetic umpiring’ comment after the tied 3rd ODI against Bangladesh 🗣️ pic.twitter.com/dAaCpjozom
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ” मुझे लगता है कि मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. क्रिकेट के अलावा भी जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, हम बहुत हैरान थे. अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो सुनिश्चित करेंगे कि हमें इस तरह की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा. ”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.