शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना की जिंदगी में लौटी मुस्कान, मिली बड़ी खुशखबरी, फैंस में खुशी की लहर

Sports News: भारतीय महिला क्रिकेट की 'क्वीन' स्मृति मंधाना ने कुछ दिन पहले अपनी शादी टूटने की जानकारी दी थी. जिसके बाद उनके फैंस में भी दुख की लहर दौड़ पड़ी थी, लेकिन अब स्मृति और उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है.

Published date india.com Updated: December 17, 2025 12:06 PM IST
शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना की जिंदगी में लौटी मुस्कान, मिली बड़ी खुशखबरी, फैंस में खुशी की लहर
Image Source- X/@mandhana_smriti

ICC Women ODI Ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना लौहा मनवाया है. मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़ते हुए दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज होने का गौरव प्राप्त किया है.

ताजा रैंकिंग के अनुसार, स्मृति मंधाना की बादशाहत उनके स्थिर प्रदर्शन का परिणाम है. इस हफ्ते मंधाना के रेटिंग पॉइंट्स 811 पर बरकरार रहे. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच जारी सीरीज के पहले मैच में लौरा वोल्वार्ड्ट के साधारण प्रदर्शन का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. वोल्वार्ड्ट की रेटिंग 814 से घटकर 806 पर आ गई, जिसके कारण मंधाना ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया.

टॉप-10 में कौन-कौन?

महिला क्रिकेट की इस ताजा रैंकिंग में शीर्ष दो पायदानों के अलावा अन्य स्थानों पर कोई बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिला है. मंधाना और वोल्वार्ड्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर तीसरे और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट चौथे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई हैं.

भारतीय दृष्टिकोण से एक और सुखद खबर यह है कि टॉप-10 की सूची में स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिगेज भी अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं. जेमिमा वर्तमान में 10वें स्थान पर काबिज हैं, जिससे वह इस एलीट लिस्ट में दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

टॉप-10 वनडे बल्लेबाज (दिसंबर 2025)-

  • स्मृति मंधाना (भारत)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
  • एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
  • नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
  • बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
  • एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) व एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)- संयुक्त
  • हैली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
  • जेमिमा रोड्रिगेज (भारत)

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

रैंकिंग में बदलाव की मुख्य वजह दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच ईस्ट लंदन में खेला गया सीरीज का पहला वनडे मैच रहा. दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता, लेकिन उनकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट महज 31 रन ही बना सकीं. इसी खराब फॉर्म ने उन्हें रैंकिंग में नुकसान पहुंचाया.

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की ही सुने लूस के लिए यह हफ्ता शानदार रहा. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की, जिसका इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला. लूस ने 5 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और अब वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 31वें स्थान पर पहुंच गई हैं. साथ ही मियाने स्मिट के प्रदर्शन ने भी दक्षिण अफ्रीकी टीम को मजबूती प्रदान की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मंधाना के लिए भविष्य की राह

स्मृति मंधाना का नंबर-1 बनना भारतीय क्रिकेट की बढ़ती ताकत का प्रतीक है. पिछले कुछ समय से उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है, चाहे वह घरेलू सीरीज हो या विदेशी सरजमीं पर मुकाबले. मंधाना की यह उपलब्धि न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करेगी, बल्कि आगामी विश्व कप की तैयारियों में जुटी पूरी भारतीय टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी.

कुछ दिन पहले ही पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूटने की खबर ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया था. हालांकि, वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना उनके और उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.