
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Smriti Mandhana’s 1st Public Appearance After Calling Off Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का हाल ही में रिश्ता टूटा है. मंधाना की बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन मुच्छल के किसी दूसरी लड़की के साथ कथित अफेयर के बाद मंधाना ने यह रिश्ता तोड़ दी. पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद मंधाना पर पहली बार बुधवार को पब्लिक में नजर आईं.
मुश्किल समय होने के बावजूद मंधाना ने फिर से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वो अब अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर फोकस करना चाहती हैं. मंधाना श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20I सीरीज में नजर आने वाली हैं. भारतीय महिला टीम की इस ओपनर को बुधवार को दोपहर के करीब एयरपोर्ट पर देखा गया.
स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भारत के लिए खेलते हुए 12 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि उन्हें दुनिया में क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी चीज पसंद नहीं है. भारत की बाएं हाथ की महान बल्लेबाज मंधाना ने 2013 में अपने पदार्पण से लेकर पिछले महीने टीम की विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने तक की अपनी यात्रा पर बात की.
मंधाना ने अपने जुनून के बारे में बात करते हुए बुधवार को यहां ‘एमेजॉन संभव सम्मेलन’ में कहा, मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं। भारतीय जर्सी पहनना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैय आप अपनी सारी परेशानियां एक तरफ रख देते हैं और सिर्फ यही आपको जीवन पर ध्यान लगाने में मदद करता है। ’’
Captain and Vice Captain in the town @mandhana_smriti and @ImHarmanpreet met after World Cup winning days . pic.twitter.com/Z81jRFtbjM
— vipul kashyap (@kashyapvipul) December 10, 2025
मंधाना ने कहा कि यह ट्रॉफी टीम के लंबे संघर्ष का फल है. भारतीय टीम की उप कप्तान ने कहा, ‘‘यह विश्व कप उन संघर्षों का पुरस्कार था जिनसे हम वर्षों से जूझते आए हैं. हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैं 12 साल से ज्यादा समय से खेल रही हूं। कई बार चीजें हमारे मुताबिक नहीं होती. हमने फाइनल से पहले इसे अपने दिमाग में देखा था और जब स्क्रीन पर इसे सच होते देखा तो रोंगटे खड़े हो गए. यह अविश्वसनीय और बहुत खास पल था। ’’
मंधाना ने बताया कि फाइनल में मिताली राज और झूलन गोस्वामी की मौजूदगी ने भावनाओं का स्तर बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा, ” हम सच में उनके लिए यह जीत दर्ज करना चाहते थे। उनकी आंखों में आंसू देखकर लगा कि पूरा महिला क्रिकेट जीत रहा है. यह लड़ाई उनकी भी जीत थी.”
मंधाना ने कहा कि इस विश्व कप ने दो अहम सबक और मजबूत किए। उन्होंने कहा, ‘‘हर पारी शून्य से शुरू होती है, चाहे पिछली पारी में आपने शतक ही क्यों न बनाया हो। और कभी अपने लिए मत खेलो, हम यही बात एक-दूसरे को याद दिलाते रहे.”
(इनपुट: एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.