स्मृति मंधाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बर्थडे पर दिया ब्यूटीफुल सरप्राइज, फोटो वायरल

Smriti Mandhana’s Rumored Boyfriend: पलाश और स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं और वे नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हैं.

Published date india.com Updated: July 19, 2023 7:17 PM IST
स्मृति मंधाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बर्थडे पर दिया ब्यूटीफुल सरप्राइज, फोटो वायरल
Smriti Mandhana

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मंगलवार को अपना 27 वां जन्मदिन मनाया. मंधाना इस समय लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर है और उन्होंने खास अंदाज में टीम साथियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया.

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच की पूर्वसंध्या पर, भारतीय खिलाड़ियों ने मंधाना के बर्थडे पर जमकर पार्टी एन्जॉय किया और इस दिन को मंधाना के लिए खास बना दिया. इस बीच, मंधाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ( Palaash Muchhal) भी ढाका में उनके साथ मौजूद थे.

28 वर्षीय पलाश म्यूजिक कम्पोजर हैं और मशहूर गायिका पलक मुच्छल के छोटे भाई हैं. वह सोमवार को मंधाना के जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देने के लिए ढाका पहुंचे. उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर दोनों के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, जन्मदिन मुबारक. स्मृति मंधाना. उन्होंने इस साथ ही दिल का इमोजी भी पोस्ट किया है. मुच्छल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्हें भारतीय जर्सी पहने देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि पलाश और स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं और वे नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हैं. कुछ दिन पहले जब पलाश ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया था तो स्मृति ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मंधाना ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 58 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली.हालांकि हाल के समय वह खराब दौर से गुजर रही हैं. पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ 13, 1 और 11 रन ही बना पाई हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.