Ashes में DRS हो रहा बदनाम, दूसरे दिन दो-दो बार दिखी बड़ी गलती, मिचेल स्टार्क बोले- 'सबसे खराब तकनीक'

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:December 18, 2025 1:13 PM IST

एशेज सीरीज में DRS सा फैसला स्नीकोमीटर के जरिए हो रहा है लेकिन एडिलेड टेस्ट में यह तकनीक लगातार बड़ी गलतियां करती दिख रही है. इस पर खिलाड़ियों को भी गुस्सा आ रहा है.

एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर खड़ी है. उसने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 371 रनों पर समेटने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 213 रन जोड़ने तक 8 विकेट गंवा दिए हैं. वह अभी भी मेजबान टीम से 158 रन पीछे है. इस सीरीज से 0-2 से पिछड़ कर यहां पहुंची इंग्लैंड टीम की किस्मत पहले ही साथ नहीं दे रही है और अब तकनीक भी उसके खिलाफ जाती दिख रही है. यहां पहले 2 दिन के खेल के दौरान ही DRS ने 3 बड़े मौकों पर भारी चूक कर दी है.

Advertising
Advertising

तीनों ही मौकों पर दोनों टीमों के विकेटकीपर बल्लेबाज बैटिंग पर थे और उनके खिलाफ यहां गलती हुई, जिसका ज्यादा खामियाजा इंग्लैंड की टीम भुगतती दिख रही है. लेकिन तकनीक के फुस्स होने पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी इस पर अपनी खींझ दिखाई है और उन्होंने स्नीको मीटर को 'अब तक की सबसे खराब तकनीक' करार दिया. स्टार्क की यह आवाज स्टंप माइक पर लगे माइक्रफोन में रिकॉर्ड हो गई.

दरअसल मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी का 44वां ओवर प्रगति पर था, जिसे कप्तान पैट कमिंस फेंक रहे थे. कमिंस का एक तीखा बाउंसर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ के हेल्मेट की ओर आ रहा था, जिसे स्मिथ ने बल्ले से खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बैट का हल्का सा किनारा छूकर स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा के पास चली गई. हालांकि यह साफ नहीं था कि ख्वाजा ने के गंद को जमीन पर लगने से पहले उठाया है या नहीं.

अंपायर ने इसकी जांच के लिए इस मामल को तीसरे अंपायर के पास भेज दिया. लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके ग्लब को छूकर स्लिप की ओर गई है, जबकि स्नीको मीटर ने दिखाया कि गेंद ग्लब को मिस कर गई थी और उनके हेल्मेट पर लगते हुए पहली स्लिप की ओर गई. यह देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यह पच नहीं रहा था क्योंकि उन्हें भरपूर भरोसा था कि गेंद को उनके ग्लब को छूकर स्लिप में गई है. ऐसे में जब तीसरे अंपायर को वीडियो में यह सबूत नहीं मिला कि वाकई गेंद बैट या ग्लब पर लगी है या नहीं तो उन्होंने इसे नॉट आउट करार दे दिया.

यह देखकर मिचेल स्टार्क को उस वक्त यह कहते सुना गया, जो उस वक्त स्टंप माइक के पास खड़े थे. उन्होंने स्नीकोमीटर को कहा, 'अब तक की सबसे खराब तकनीक.' इसके आगे इस लेफ्टआर्म पेसर ने कहा, 'स्नीको को हटाने की जरूरत है. यहां पर यह बहुत खराब तकनीक है. उन्होंने पहले गलती की और आज फिर इसने गलती कर दी.'

लेकिन कमिंस के अगले ही ओवर में जेमी स्मिथ फिर फंस गए. इस वह एक बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन उनका बैट गेंद आने से पहले ही दूर चला गया. इस पर कंगारू टीम को जेमी के आउट होने की उम्मीद दिखी और उन्होंने इस फैसले पर DRS मांग लिया.

इस बार स्नीको मीटर ने दिखाया कि भले गेंद बल्ले से कुछ दूरी पर दिख रही है लेकिन जब वह बल्ले के सबसे करीब थी, तो यह दर्शा रही थी कि बॉल बल्ले के निचले किनारे को छूकर जा रही है, जिस पर स्नीकोमीटर पर स्पाइक भी दिख रहा था. स्मिथ को आउट करार दिया गया लेकिन वह भी इस फैसले से हैरान दिखे. उन्हें पूरा भरोसा था कि गेंद ने उके बल्ले को नहीं छुआ है.

इससे पहले मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 72 के निजी स्कोर पर तब बच गए थे, जब स्नीको ने बैट और बॉल के संपर्क को दिखाने में गलती कर दी. उसके वॉयस डिटेक्टर ने बॉल के संपर्क को पहले ही पकड़ लिया, जबकि बॉल बैट से 2 फ्रेम दूर थी. जबकि यहां बॉल कैरी के बैट को छूकर गई थी, जिसका अहसासा उन्हे भी था लेकिन टेक्नीक ने साथ नहीं दिया तो कैरी ने अपनी पारी आगे बढ़ाना जारी रखा और उन्होंने एशेज सीरीज में अपना पहला शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाने के काम कर दिया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें