Some Batters Some Bowlers Mitchell Marsh Unique Way Of Telling Playing 11 Against India In 1st T20i Went Viral
AUS vs IND: 'कुछ बल्लेबाज...', मिशेल मार्श ने ऐसे बताई प्लेइंग इलेवन कि सब हंसने लगे
Mitchell Marsh: मिशेल मार्श ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान से जब उनकी प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही रोमांचक अंदाज में जवाब दिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, 29 अक्टबूर को खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में मानुका ओवल में यह मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेलमार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन टॉस के बाद मार्श ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर सभी को हंसी आ गई. मार्श ने अनोखे अंदाज में अपनी प्लेइंगइलेवन के बारे में बताया.
मार्श ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. यह एक अच्छा विकेट लग रहा है. मुझे लगता है कि ज्यादातर मौकों पर यहां कैनबरा की पिच अच्छी ही होती है. औ यहां के दर्शक भी कमाल के होते हैं.‘ आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलने के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी टीम ऐसा ही करते रहना चाहेगी. मार्श ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत दुनिया की नंबर टी20 टीम है और इसकी एक वजह है. तो हम भी मुकाबले को लेकर बहुत उत्सुक हैं.‘
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है और इस सीरीज को उसकी तैयारी की शुरुआत माना जा रहा है. और मार्श भी इस बात को मानते हैं. उन्होंने कहा, ‘दुनियाभर की टीमें अब वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं, तो हम भी दुनिया की नंबर वन टीम के खिलाफ खुद को परख रहे हैं.‘
इसके बाद जब रवि शास्त्री ने मार्श ने उनकी प्लेइंगइलेवन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘11 खिलाड़ी. कुछ बल्लेबाज, कुछ गेंदबाज और कुछ ऑलराउंडर्स.‘ उनकी बात सुनकर शास्त्री भी मुस्कुरा उठे.
वहीं भारती कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी टीम कॉम्बिनेशन में उन खिलाड़ियों के नाम बताए जो प्लेइंगइलेवन का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने हालांकि कहा कि यह पिच अच्छी है. उन्होंने कहा, ‘दूसरी पारी में पिच थोड़ा धीमी हो सकती है. तो हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.‘
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.