Sophie Devine Thinks India Can Be At Forefront In Women Cricket
महिला क्रिकेट में क्या है भारत का भविष्य! टीम इंडिया के फैन हैं तो न्यूजीलैंड की कप्तान की बात सुन लीजिए
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने भारत के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप में हार के बाद कहा कि भारत की घरेलू क्रिकेट में काम हो रहा है. इसका भविष्य उज्ज्वल है.
महिला वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत ने न्यूजीलैंड 53 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.भारत की इस जीत के बाद कीवी कप्तान सोफी डिवाइन ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है. इसके साथ-साथ उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) को कैलेंडर में जगह मिलने से भविष्य में भारत महिला क्रिकेट के मामले में अग्रणी देश बन सकता है.
अपने 5वें वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने वाली डिवाइन रविवार को वनडे से संन्यास ले लेंगी. क्योंकि उनकी टीम गुरुवार को यहां भारत से बड़ी हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट में सुधार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमें यथार्थवादी होना होगा कि ये चीजें रातोंरात नहीं होती. हम भारत की तरह नहीं हैं. हमारे पास एक अरब लोग नहीं हैं, जिनसे संपर्क किया जा सके. हम वास्तव में दुनिया के सबसे निचले पायदान पर स्थित एक छोटा सा देश हैं, जिसकी आबादी पांच करोड़ है.’
डिवाइन ने कहा, ‘यहां एक अरब लोग हैं और यहां जिस तरह से घरेलू क्रिकेट पर काम हो रहा है वह न्यूजीलैंड में हमारे काम करने के तरीके से बहुत भिन्न है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं महिला क्रिकेट के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हूं. यहां जिस तरह से महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है उससे मुझे लगता है कि भारत महिला क्रिकेट में अग्रणी देश बन सकता है. हमने डब्ल्यूपीएल में महिला क्रिकेट के प्रति लोगों की दिलचस्पी को अच्छी तरह से देखा है.’
डिवाइन ने कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का फैसला करना इसलिए आसान हो गया क्योंकि उन्हें पता है कि न्यूजीलैंड के पास अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है. उन्होंने कहा, ‘जब आप इज्जी (इसाबेल गेज), ब्रुक (हैलिडे), मेली केर (अमेलिया केर) और ईडन कार्सन जैसी खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं, जिस तरह से वे वास्तव में खुद को निखार रहे हैं, उसे देखते हुए मेरे लिए संन्यास लेने का फैसला करना आसान हो गया.’ डिवाइन इस अवसर पर भावुक भी हो गई थी क्योंकि उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.