By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Sophie Devine To Step Down As New Zealands Womens T20 Captain After World Cup
टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड की कप्तानी छोड़ देगी सोफी डिवाइन, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला
महिला टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. वही वो वनडे टीम की कप्तान बनी रहेगी.
न्यूजीलैंड की स्टार ऑल राउंडर सोफी डिवाइन अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगी.डिवाइन ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग हैं.
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
उन्होंने अभी तक 135 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3268 रन बनाए हैं. सोफी डिवाइन ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 56 मैच में टीम का नेतृत्व किया है. वही उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम को 25 मैच जीत मिली है जबकि 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
न्यूजीलैंड की कप्तानी सोफी डिवाइन ने कहा कि मुझे दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने का सौभाग्य मिलने पर बहुत गर्व है. टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद मेरी जिम्मेदारी कुछ कम हो जाएगी.
इससे मैं अपनी भूमिका निभाने और भविष्य के कप्तान तैयार करने पर अधिक ध्यान दे सकती हूं. वही वो यह ऑलराउंडर न्यूजीलैंड की तरफ से सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप में खेलना जारी रखेगी.
Sophie Devine has decided to step away from T20I captaincy of New Zealand after the Women’s #T20WorldCup 2024.
More ➡ https://t.co/wZs3XOqMC3 pic.twitter.com/htjqzXRjwA
— ICC (@ICC) August 30, 2024
न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच बेन सॉयर ने कहा कि वो डिवाइन के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं. वो काफी निडर कप्तान रही है. वह टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. सोफी के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था, मगर मैं उनके निणर्य का पूरा समर्थन करता हूं.
सोफी डिवाइन का करियर काफी शानदार रहा है. सोफी ने न्यूजीलैंड के लिए अबतक 147 वनडे मैच खेले है. जिसमें उनके बल्ले से 3860 रन निकले है. वही गेंदबाजी कि बात करें तो उसमें उन्होंने अबतक 111 विकेट ले चुकी हैं. टी20 क्रिकेट की बात करें तो उसमें उन्होंने बल्ले से 3268 रन तो वही गेंदबाजी में 117 विकेट लिए है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें