IND vs AUS: सौरव गांगुली ने माइकल वॉन से लिए मजे, जख्मों पर छिड़का नमक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया भारत को यहां 3-1 से हार का मजा चखाएगा. लेकिन पर्थ टेस्ट के दौरान सौरव गांगुली ने दिखाया आईना.

Published date india.com Published: November 29, 2024 12:55 PM IST
Sourav Ganguly Cambridge
सौरव गांगुली @Instagram

नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) कुछ ज्यादा ही भारत के खिलाफ रहते हैं. न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 की पछाड़ खाकर भारत ऑस्ट्रेलिया पहुंचा तो वॉन ने यहां भी भारत के हारने की भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस बार भारत को 3-1 से हराकर घर भेजेगा. पर्थ टेस्ट की शुरुआत में जब भारत पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर निपट गया तो वॉन की भविष्यवाणी एक पल को सही जाती दिख रही थी. लेकिन भारत ने पहले दिन के आखिरी सेशन में ही बता दिया कि हालात ऑस्ट्रेलिया के लिए भी आसान नहीं होंगी. भारत ने जब ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर 46 रनों की अहम बढ़त ली तो सौरव गांगुली ने वॉन को मैसेज भेजकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क दिया.

गांगुली ने पर्थ टेस्ट के दूसरे ही दिन वॉन को मैसेज भेजा. वॉन ने क्लब प्रेयरी फायर पोडकास्ट पर गांगुली के इस मैसेज की बात करते हुए कहा, ‘हाय माइकल, मेरी भविष्यवाणी सही होती दिख रही है.’ हालांकि वॉन अभी भी झुकने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की करारी हार के बावजूद कहा, ‘मैंने कहा था- 3-1 और 1 अब हो चुका है.’

हालांकि उन्होंने इस मौके पर युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने पहले ही टेस्ट में 161 रनों की लाजवाब पारी खेली. हालांकि यह युवा बल्लेबाज मैच की पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाया था.

वॉन ने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया उसके सामना शॉर्ट पिच गेंदें नहीं कर सकती. उन्हें उनके सामने नजदीकी फील्डर ज्यादा लाने होंगे और तब उनके कंधों पर 40-50 मिनट तक लगातार हमला करना होगा.’

वॉन ने कहा, ‘पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनके सामना आक्रामक रुख अपनाने की बजाए शांत दिखाई दिए. अतीत में कंगारू गेंदबाज युवा बल्लेबाजों को निशाना बनाते दिखते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.